Aligarh Muslim University: Department of Political Science में MA First Year Students के लिए Induction Program

Aligarh Media Desk

 


अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़| अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन और मानवाधिकार विषयों में एमए प्रथम सेमेस्टर में नव प्रवेशित छात्रों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, संस्कृति, परंपराओं और बौद्धिक विरासत से परिचित कराया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. मिर्जा असमर बेग ने की। उन्होंने छात्रों से अपने लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और व्यवस्थित ढंग से उन्हें प्राप्त करने के लिए मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने छात्रों को अपने बौद्धिक विकास के लिए विश्वविद्यालय के अनुभवी शिक्षकों और उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों का भरपूर उपयोग करने की सलाह दी।


इससे पहले राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. एम.डी. नफीस अहमद अंसारी ने नए छात्रों का स्वागत किया और एएमयू के इतिहास एवं विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा, शोध और राष्ट्र निर्माण में विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों के योगदान का उल्लेख करते हुए छात्रों से एएमयू की समृद्ध विरासत को समझने और आगे बढ़ाने का आह्वान किया।


प्रो. अर्शी खान ने एएमयू की विशिष्ट संस्कृति, परंपराओं और शैक्षणिक वातावरण पर प्रकाश डालते हुए छात्रों से इन परंपराओं को महत्व देने और संरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने छात्रों से विश्वविद्यालय से अपने जुड़ाव पर गर्व करने तथा एएमयू में बिताए समय का अधिकतम सदुपयोग करने को कहा।


कार्यक्रम का संचालन डॉ. इफ्तेखार अहमद अंसारी ने किया, जबकि डॉ. नगमा फारूकी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।