स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग से लेकर त्योहारों की विशेष प्रकाश व्यवस्था तक नगर निगम की व्यापक पहल

Chanchal Varma



अलीगढ मीडिया डिजिटल ,अलीगढ़ :  शहर की रात्रिकालीन तस्वीर बदलने और नागरिकों को सुरक्षितसुगम एवं बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम द्वारा पथ प्रकाश व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में लगातार प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। करीब 65 हजार स्ट्रीट लाइटों के ऑटोमेशन से लेकर खराब लाइटों के त्वरित अनुरक्षण और त्योहारों पर विशेष प्रकाश व्यवस्था तक नगर निगम की ओर से शहर को बेहतर रोशनी से जगमगाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है।

 

नगर निगम द्वारा विगत वर्ष से स्ट्रीट लाइट ऑटोमेशन की प्रक्रिया शुरू की गई। इसका उद्देश्य हजारों स्ट्रीट लाइटों के संचालन को अधिक व्यवस्थित एवं तकनीक आधारित बनाना है। ऑटोमेशन व्यवस्था के माध्यम से लाइटों के संचालन की निगरानीसमयानुसार स्विचिंग और खराब लाइटों के चिन्हांकन के साथ अनुरक्षण को अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे मानवीय हस्तक्षेप कम होने के साथ ही पथ प्रकाश व्यवस्था की निगरानी को भी बेहतर बनाया जा रहा है।

 

शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर

 

नगर निगम द्वारा पथ प्रकाश व्यवस्था को लेकर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण को भी प्राथमिकता दी जा रही है। संबंधित टीमों के माध्यम से खराब स्ट्रीट लाइटों को चिन्हित कर उन्हें ठीक कराने का कार्य लगातार कराया जा रहा है। प्रमुख मार्गोंचौराहोंबाजारोंआवागमन वाले क्षेत्रों और नागरिकों की आवाजाही वाले स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

नगर निगम का प्रयास है कि किसी भी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट खराब होने की स्थिति लंबे समय तक न रहे और शिकायत प्राप्त होने पर उसका शीघ्र निस्तारण कराया जाए। इसके लिए पथ प्रकाश व्यवस्था की नियमित निगरानी एवं अनुरक्षण की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

 

त्योहारों पर अतिरिक्त सजावटी एवं पथ प्रकाश व्यवस्था

 

त्योहारों और विशेष आयोजनों के दौरान शहर में उमड़ने वाली भीड़ और रात्रिकालीन गतिविधियों को देखते हुए नगर निगम द्वारा विशेष प्रकाश व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। प्रमुख बाजारोंधार्मिक स्थलों के आसपासमुख्य मार्गोंचौराहों और त्योहारों के दौरान अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त रोशनीझालर एवं सजावटी प्रकाश व्यवस्था कराकर शहर को आकर्षक स्वरूप देने के साथ नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जाता है। विशेष रूप से दीपावलीनवरात्रईदमोहर्रम सहित अन्य प्रमुख पर्वों एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था का पूर्व आकलन कर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है। इससे जहां त्योहारों की रौनक बढ़ती हैवहीं बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर रात्रिकालीन आवागमन भी सुगम रहता है।

 

तकनीक और व्यवस्थापन का बेहतर समन्वय

 

स्ट्रीट लाइटों के ऑटोमेशन के साथ नगर निगम का फोकस केवल लाइटों की संख्या बढ़ाने पर नहींबल्कि संचालननिगरानी और अनुरक्षण की पूरी व्यवस्था को अधिक जवाबदेह एवं प्रभावी बनाने पर है। लगभग 65 हजार स्ट्रीट लाइटों को ऑटोमेशन व्यवस्था से जोड़ना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।नगर निगम प्रशासन का कहना है कि शहर में बेहतर पथ प्रकाश व्यवस्था नागरिक सुविधाओं के साथ-साथ सड़क सुरक्षारात्रिकालीन आवागमन और शहर की समग्र छवि से भी जुड़ी है। इसी दृष्टि से नियमित अनुरक्षणशिकायतों का त्वरित निस्तारणप्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था और त्योहारों पर विशेष रोशनी की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है। स्मार्ट ऑटोमेशन से लेकर त्योहारों की विशेष रोशनी तकउद्देश्य एक ही है कि शहर का कोई भी प्रमुख मार्ग अथवा सार्वजनिक स्थल अंधेरे में न रहे और अलीगढ़ की रातें सुरक्षित एवं रोशन रहें।