नारौली में गणपति पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन, बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह और प्रत्याशी अतेंद्र वर्मा रहे मुख्य अतिथि

Aligarh Media Desk

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़ / जवां। जवां ब्लॉक के गांव नारोली में भगवान श्री गणेश जी के पूजन और विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे गांव में गणपति बप्पा मोरया के जयघोष गूंजते रहे।

गांव के आयोजकों द्वारा भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चना की गई। मंत्रोच्चारण और आरती के बाद क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। भंडारे में नारोली सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अतेंद्र वर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर बरौली से विधायक ठाकुर जयवीर सिंह जी ने विशेष रूप से पहुंचकर भगवान गणेश जी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि गणेश जी विघ्नहर्ता हैं और ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति को मजबूत करते हैं।

इस दौरान जवां चेयरमैन पिंटू जी, मंडल अध्यक्ष गोधा डॉ. ओमवीर सिंह जी, मंडल अध्यक्ष हरदुआगंज सतीश जी, गिरीश प्रधान जी, सौदान सिंह प्रधान जी, रिंकू भाई, भीमसैन जी समेत गांव के कई सम्मानित लोग और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया।

जिला पंचायत प्रत्याशी अतेंद्र वर्मा ने कहा कि धर्म और भंडारे जैसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ाते हैं। उन्होंने आयोजक मंडल को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई दी और सभी ग्रामवासियों का आभार जताया। आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।