अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़। थाना पिसावा क्षेत्र के ग्राम पोस्तिका में पति द्वारा पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला
सामने आया है। घटना की सूचना आज सुबह यूपी-112 पर प्राप्त हुई थी।
सूचना मिलते ही थाना पिसावा की स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला कि ग्राम पोस्तिका निवासी महिला की उसके पति मुकेश से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। इसी विवाद के चलते पति मुकेश ने पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और बाद में उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य संकलन के लिए फील्ड यूनिट / फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और मौके से साक्ष्य एकत्र किए गए। |
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया है। इस संबंध में पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी खैर अभिषेक कुमार पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। आरोपी की तलाश और पूछताछ की जा रही है।

