अलीगढ़: गणेश प्रतिमा विसर्जन पर कल यातायात डायवर्जन, शहर में भारी वाहनों की No Entry

Aligarh Media Desk

 

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़, 24 सितंबर 2026। गणेश चतुर्थी महोत्सव के समापन पर दिनांक 25-09-2026 को अलीगढ़ में गणेश प्रतिमा विसर्जन का मुख्य कार्यक्रम होगा। यातायात पुलिस अलीगढ़ के अनुसार विभिन्न आयोजकों द्वारा विसर्जन यात्रा मुख्य रूप से रामघाट रोड होते हुए हरदुआगंज नहर और राजघाट पर ले जाई जाएगी।


श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन प्लान जारी किया है।


डायवर्जन का समय: प्रातः 05:00 बजे से विसर्जन समाप्ति तक

8 जगहों पर रहेगा प्रतिबंध, जानिए पूरा रूट प्लान

1. अतरौली - रामघाट रोड:

अतरौली से रामघाट रोड होकर अलीगढ़ शहर की ओर आने वाले सभी भारी वाहन, रोडवेज और प्राइवेट बसें अवन्तीबाई चौराहा अतरौली से प्रतिबंधित रहेंगी। ये वाहन वहीं से डायवर्ट होकर गंतव्य को जाएंगे।


2. गंगीरी / छर्रा रूट:

गंगीरी, छर्रा से अवन्तीबाई चौराहा की ओर आने वाले भारी वाहन छर्रा चौराहे से ही डायवर्ट किए जाएंगे।


3. डिबाई / छतारी रूट:

डिबाई-छतारी से आने वाले भारी वाहन छतारी मोड़ (जनपद बुलंदशहर) से प्रतिबंधित रहेंगे।


4. महेशपुर तिराहा:

महेशपुर तिराहे से क्वार्सी चौराहे की तरफ आने वाले भारी वाहन / बसें महेशपुर तिराहे से ही रोकी जाएंगी।


5. दिल्ली, खुर्जा, गभाना, कानपुर, एटा रूट:

इन जिलों से अलीगढ़ शहर आने वाले भारी वाहनों का भांकरी, महरावल कट, खैरेश्वर चौराहा, आगरा चेंजर, मथुरा चेंजर और बोनेर तिराहा से शहर में प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। सभी वाहन जीटी रोड हाइवे बाईपास से होकर जाएंगे।


6. सारसौल चौराहा:

सारसौल चौराहा से शहर की तरफ आने वाले सभी भारी वाहन और रोडवेज बसें सारसौल से ही डायवर्ट होंगी।


7. मथुरा / इगलास रूट:

मथुरा और इगलास की तरफ से अलीगढ़ शहर आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश मथुरा चेंजर से बंद रहेगा। वाहन जीटी रोड बाईपास पर डायवर्ट होंगे।


8. आगरा रूट:

आगरा की तरफ से अलीगढ़ / सासनीगेट चौराहा आने वाले भारी वाहन आगरा चेंजर से प्रतिबंधित रहेंगे और बाईपास से जाएंगे।

यात्रियों के लिए जरूरी नोट

‼️ एम्बुलेंस और अन्य सभी आपातकालीन सेवाओं से संबंधित वाहनों को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है।

यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि विसर्जन के दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और यातायात पुलिस का सहयोग करें।