महिला से युवक ने की अश्लील हरकत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Aligarh Media Desk

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, कौशाम्बी। जिले के करारी थाना क्षेत्र से महिला से छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने खेत पर गई हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही दो युवकों विजय और शनि ने उसके साथ छेड़खानी की और अश्लील हरकत की।

पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की और बाल पकड़कर लात-घूसों से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित महिला ने करारी थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी विजय और शनि के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। करारी थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।