अलीगढ मीडिया डिजिटल, अतरौली| रामघाट-बुलंदशहर जरगवां बॉर्डर पर स्थित दधीच मैमोरियल पब्लिक स्कूल, जरगवां में शनिवार को शिक्षक दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए गुरु पूजन किया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी-अपनी कक्षाओं को बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया। छात्रों ने अपनी मेहनत और रचनात्मकता से शिक्षकों के लिए कक्षाओं में सुंदर सजावट की और छोटे-छोटे उपहार भी तैयार किए। विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों का स्वागत कर उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद कुमार राजपूत एवं प्रधानाचार्या कविता रानी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं एवं छात्र-छात्राओं को एकाग्रता एवं लगन के साथ अध्ययन कर आगे बढ़ाने का आशीर्वाद दिया, उन्होंने कहा कि शिक्षक छात्रों को पढ़ाने के साथ-साथ उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और सही रास्ते पर चलने की सीख भी देते हैं। उन्होंने छात्रों द्वारा की गई सुंदर सजावट और गुरु पूजन की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। विद्यालय में पूरे दिन खुशी और उत्साह का माहौल रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकगण नीतू शर्मा, पूरन सिंह, ललित शर्मा, संजना पाठक, भूमि यादव, खुशी, डोली अग्रवाल, सेजल अग्रवाल, राधा, प्रमोद शर्मा, स्वाती राघव, श्वेता राघव, राजेंद्र सिंह संध्या राजपूत,आरती लोधी एवं रचना देवी सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



