ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

madan pal singh




अलीगढ मीडिया डिजिटल, अतरौली। अतरौली क्षेत्र के ग्राम पनिहारा अब्दुल्लापुरा में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में करीब तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया।


जानकारी के अनुसार गांव निवासी योगेंद्र सिंह की करीब तीन वर्षीय पुत्री प्रतिभा कुमारी रामघाट रोड स्थित एक खोखे से नमकीन का पैकेट लेने गई थी। इसी दौरान पिलखुनी की ओर से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनने के बाद परिजनों द्वारा बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।