गांव आलमपुर रानी में पूर्व विधायक वीरेश यादव का जोरदार स्वागत
अतरौली (अलीगढ़)। गांव आलमपुर रानी में बुधवार को पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ सपा नेता वीरेश यादव के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका स्वागत करते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी की।
स्वागत करने वालों में धीरज ठाकुर, ठाकुर इन्द्रपाल सिंह, प्रमोद चौधरी, ठाकुर मेघ सिंह, करन सिंह सूर्यवंशी, लाखन सिंह सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक का गर्मजोशी से स्वागत कर उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

