छर्रा के OYO होटल में पुलिस-मजिस्ट्रेट की छापेमारी, 13 लोग हिरासत में

madan pal singh

 छर्रा के OYO होटल में पुलिस-मजिस्ट्रेट की छापेमारी, 13 लोग हिरासत में






छर्रा। थाना छर्रा क्षेत्र के अतरौली रोड स्थित एक OYO होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7 युवतियों और होटल संचालक समेत 6 युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान होटल से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया।


कार्रवाई नायब तहसीलदार और क्षेत्राधिकारी (सीओ) की मौजूदगी में की गई। जांच के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने होटल को सील कर दिया। अचानक हुई छापेमारी से होटल में हड़कंप मच गया।


हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।