एमएलसी चुनाव में ब्लॉक प्रमुख सुनील चौधरी ने किया मतदान
अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़। एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार को मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। सुबह 8बजे से शुरू हुए मतदान के लिये वोटिंग शांतिपूर्ण ठंग से जारी है| इसी क्रम में गोंडा ब्लॉक प्रमुख एवं स्वर्ण जयंती नगर निवासी सुनील चौधरी ने रामघाट रोड स्थित संत पेद्रलिस स्कूल के बूथ संख्या 108 पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
ब्लॉक प्रमुख सुनील चौधरी करीब सुबह सवा नौ बजे मतदान केंद्र पर पहुंचे। मतदान केंद्र पर निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत भी की।
दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन और शिक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों में दिखाई दे रही नाराजगी के सवाल पर सुनील चौधरी ने कहा कि यह विरोधियों की साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों को बहकाकर आंदोलन में शामिल किया जा रहा है। हालांकि, छात्रों की ओर से अपने हितों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर की जा रही चिंताओं को लेकर उन्होंने कहा कि छात्र अपने हितों के प्रति संजीदा हैं।
उन्होंने कहा कि छात्रों से जुड़े विषयों का समाधान बातचीत और उचित प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना चाहिए। मतदान केंद्र पर इस दौरान चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी और अन्य मतदाता भी मौजूद रहे।
टीचर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने संत फेदलिस स्कूल बूथ पर किया मतदान
अलीगढ़। विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के दौरान अलीगढ़ के किशनपुर क्षेत्र में रामघाट रोड स्थित संत फेदलिस स्कूल मतदान केंद्र पर शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। टीचर एसोसिएशन के गंगीरी अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, ब्लॉक मंत्री गजराज सिंह समेत कई पदाधिकारी शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अपनी पूरी टीम के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डाला।
मतदान के बाद टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि मतदान के अधिकार का प्रयोग करके ही शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव करना चाहिए, ताकि शिक्षा और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।
सुबह से ही संत फेदलिस स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी रही। शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने भी मतदान में हिस्सा लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

