जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

Aligarh| सीईओ स्मार्ट सिटी गौरव दयाल ने की प्रेसवार्ता, पढ़िए.. हवा-हवाई आंकड़ेबाजी

0


अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़| स्मार्ट सिटी योजना के तहत अलीगढ़ शहर में कराए जा रहे एवं कराए जाने वाले कार्यों से जन सामान्य को अवगत कराए जाने के लिए मण्डलायुक्त/सीईओ गौरव दयाल एवं नगर आयुक्त गौरांग राठी द्वारा स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारियों के साथ कमिश्नरी सभागार में प्रेसवार्ता की गयी। मण्डलायुक्त ने बताया कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कराए जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को समयबद्ध ढ़ंग से गुणवत्ता एवं मानक के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिये गये हैं। विकास एवं निर्माण कार्यों को सर्वोपरि रखते हुए जनसुविधा के अनुरूप शहर का विकास कराया जा रहा है, इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि शहर की सुन्दरता को बिना प्रभावित किये जनसामान्य को विकास कार्यों का अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने पत्रकार बन्धुओं से अपील की कि किसी भी सूचना के प्रकाशन से पूर्व सम्बन्धित सक्षम अधिकारी से पुष्टी की जा सकती है, किसी भी स्तर पर संवादहीनता की स्थिति न रहे।


          मण्डलायुक्त ने पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कराए जाने वाले प्रत्येक कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही खुले मन से पत्रकार बन्धुओं के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने संवाददाताओं के महत्वपूर्ण सुझावों पर अमल करने का भी आश्वासन दिया। सीईओ स्मार्ट सिटी गौरव दयाल ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत कुल 998 करोड़ रूपये के 42 प्रोजेक्ट पर कार्य कराए जा रहे हैं, जिनमें से वर्तमान में 237.55 करोड़ रूपये की 14 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, शेष 28 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर हैं। प्रस्तुति में जंक्शन सुधार, सड़क विकास, जल निकासी आदि से संबंधित कई परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)