जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

अलीगढ के किशनपुर इलाके में एक सप्ताह से बदबूदार पानी उगल रही है नगर निगम की टंकियां

0



अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़| अतिक्रमण हटाने में व्यस्त नगर निगम के अधिकारियो को महानगर की दूषित और बदबूदार पेयजल आपूर्ति व्यवस्था नहीं दिखाई दे रही है| गन्दा और बदबूदार पानी आने से उसे पीकर बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे है| अलीगढ के किशनपुर इलाके में एक सप्ताह से ज्यादा समय से बदबूदार गन्दा पानी नगर निगम के टंकियों से लोगो के घरो में पहुंच रहा है| जिससे लोग गंदे पानी पीने को मजबूर है|

नगर निगम अधीन वार्ड २४ के किशनपुर इलाके में पिछले एक सप्ताह से ज्यादा दिनों से लगातार टंकियों में बदबूदार गन्दा पानी आ रहा है| इलाके के पार्षद और नगर निगम के किसी भी अधिकारी को यह दूषित पानी सप्लाई की व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है| गन्दा पानी नगर निगम की टंकियों में आने से लोगी दूरदराज ने सरकारी हैडपम्पों से पीने के लिए पानी भरकर लेन को मजबूर है| कुछ लोगो ने आरोपानी बाजार से खरीदना शुरू कर दिया है| गर्मियों में शुद्ध पानी आपूर्ति करने में नगर निगम का जलकल विभाग पूरी तरह से फेल हो रहा है| सिर्फ किशनपुर के होलीचौक इलाके में में ही नहीं बल्कि महानगर के ज्यादातर इलाको से गंदे पानी की सप्लाई की खबरे रोज समाचार पत्रों में भी सुर्खिया बन रही है, लेकिन बेशर्म नगर निगम के अधिकारी कुम्भकरणी नीड सोये हुए है. आलम यह है की अस्पतालों में बीमार लोगो की संख्यां लगातार बढ़ रही है|  

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)