अलीगढ़ गौंडा क्षेत्र के एक गांव में तमंचे की नोक पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Aligarh Media Desk



अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ| के गौंडा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ गांव के एक व्यक्ति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के समय महिला पशुओं की रखवाली के लिए वहीं सो रही थी। महिला के अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपित वहां पहुंच गए और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। महिला की चीख सुनकर स्वजन जाग गए तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।एसओ उमेशचंद शर्मा ने बताया कि पीड़िता के पति की तहरीर पर बोहरन सिंह पुत्र अमर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित की जल्द गिरफ्तार की जाएगी।


इगलास क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास

अलीगढ़ के इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने जंगल में घास लेने गई किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आरोपित किशोरी का जबरन बाजरा के खेत में खींच कर ले गया था। शोर सुनकर पहुंचे लोगों को देखकर वह धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के संबंध में पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल ने बताया कि आरोपित विनीत पुत्र रामवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपित फरार है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।