जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

अलीगढ़| देश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में बैठक सम्पन्न

0


अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़, 25 अगस्त(सू0वि0) | प्रदेश के मा0 मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग मंत्री, श्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में मा. राज्य मंत्री आई.टी. इलैक्ट्रॉनिक विभाग श्री अजीत पाल, जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कलानिधि नैथानी के साथ कलक्टेªट सभागार में विकास एवं कानून व्यवस्था की नब्ज टटोली। कृृषि मंत्री जी ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी की दूसरी बार सरकार गठन के उपरॉत सभी मण्डलों एवं जनपदों में मंत्रियों के समूह दौरा कर विकास एवं कानून व्यवस्था की नब्ज टटोल रहे हैं। प्रदेश सरकार आम जनमानस को बिजली पानी के साथ अन्य सभी प्रकार की बुनियादी सुविधएं प्रदान करने के लिये कृृतसंकल्पित होकर कार्य कर रही है। मा. मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व को जनता ने दूसरी बार जो समर्थन दिया है, इससे हम सभी की जिम्मेदारियॉ और अधिक बढ गयीं हैं। सभी अधिकारियों का दायित्व है कि उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की पूरी-पूरी जानकारी हो। जनप्रतिनिधियांे के साथ निरंतर संवाद रखें। उनके द्वारा उठाई गयी समस्याओं का यथा सम्भव निराकरण करें। हम सभी का दायित्व है कि जनता की सुनें, समस्याओं का निराकरण करायें।


       प्रदेश के मा0 मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग मंत्री, श्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में मा. राज्य मंत्री आई.टी. इलैक्ट्रॉनिक विभाग श्री अजीत पाल के साथ कलक्टेªट में विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रह थे। उन्होंने कहा कि प्रातः काल निरीक्षण में काफी बेहतर कार्य मिले हैं, कुछ कमियॉ भी देखने को मिली हैं, जिनमें सुधार अपेक्षित है। अस्पताल में एन्टीरेबीज इन्जेक्शन एवं आवश्यक दवाइयॉ पर्याप्त मात्रा में हैं। कुछ जगह साफ-सफाई का कार्य अच्छे से कराये जाने की आवश्यकता है।


       कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने कहा कि जनपद में मिश्रित आबादी होने के कारण संवेदनशीलता बनी रहती है। अभी हालिया में त्योहारों के चलते निरंतर सतर्कता बरती जा रही है। आपसी सौहार्द बनाये रखने के लिये त्योहारों के समय शांति समितियों की बैठकें की गयीं। विगत एक वर्ष और अब तक 87 करोड  की सम्पत्ति अपराध से अर्जित की गयी है। धार्मिक स्थलों से 215 लाउडस्पीकर हटाये गये 900 से अधिक का वॉल्यूम कम कराया गया है। 8 अवैध टैक्सी स्टेंड हटाये गये हैं। 1192 स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाया गया जो समय समय पर चलाया जाता है। 18 के विरूद्व गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाहीं की गयी है। शिकायत के आधार पर 015 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। स्कूल महाविद्यालय से किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है। जिला बदर की कार्यवाहियॉ की जा रहीं हैं। 10795 वॉछितों की 8 माह में गिरफ्तारियॉ की गयीं हैं। बच्चा चोरी के सभी मामलों में बरामदगी कर मामलों को खोला गया है। मा. मंत्री जी ने अच्छे कार्य की सराहना करते हुये कहा कि कभी कभी छोटी घटनाऐं भी सामाजिक तौर पर बडा रूप ले लेतीं हैं, इस पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

       जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि कोविड कन्ट्रौल नियंत्रण कक्ष क्रियाशील है। टीकाकरण में भी बेहतर कार्य किया जा रहा है। कोविड जॉच भी की जा रहीं हैं। बुधवार को 6782 वैक्सीनेशन एवं 1841 आरटीपीसीआर जॉच की गयी। मंत्री जी ने कम जॉच पर असंतोष प्रकट करते हुये जॉच बढाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बुखार के मरीज ज्यादा हैं। अभियान चलाकर एंटीलार्वा एक्टिविटी एवं फॉंिगग का कार्य कराया जाये। निराश्रित गौवंश संरक्षण की जानकारी देतु हुए सीवीओ ने बताया कि 180 गौशालाओं में 31128 गौवंश संरक्षित किया गया है। सहभागिता योजना में 2772 लाभार्थियों को गौवंश दिया गया है। जनपद में भूसा पर्याप्त मात्रा में है। लंपी बीमारी के नियंत्रण के लिये सीवीओ ने बताया कि चिकित्सकीय टीम लगातार निगाह बनाये रखे हुये हैं, जल्द ही वैक्सीन प्राप्त हो जायेगी। बीएसए ने बताया कि स्कूल चलो अभियान में जनपद को 54500 विद्यार्थियों के पंजीकरण लक्ष्य के सापेक्ष 53800 से अधिक नमांकन कर लिया गया है। डीबीटी के माध्यम से 281426 के सापेक्ष 141000 अभिभावकों के खातों में प्रथम चरण में धनराशि भेजी गयी है। वर्तमान में प्रक्रिया गतिमान है। विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति पर मंत्री जी द्वारा असंतोष प्रकट किया गया। उन्होंने विद्यालय में छात्र संख्या बढाये जाने के लिये अभिभावकों से निरंतर सम्पर्क किये जाने के निर्देश दिये। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नीरज त्यागी द्वारा बताया गया कि चिकित्सालय आये सभी मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार औषधियॉ प्रदान की जा रहीं हैं। मंत्री जी ने गोल्डन कार्ड निर्माण की धीमी प्रक्रिया पर असंतोष प्रकट कर निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिये। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार खाद्यान्न का वितरण लाभार्थियों को कराया जा रहा है। मंत्री जी ने कार्ड धारकों का सत्यापन कराते हुये अपात्रों को खोज कर पात्रों को लाभ दिये जाने के निर्देश दिये। जल जीवन मिशन की समीक्षा में अधिशासी अभियंता जल निगम द्वारा बताया गया कि जनपद में दो संस्थाएं कार्य कर रहीं हैं। 867 ग्राम पंचायतों में द्वितीय चरण में 273 परियोजनायें शासन द्वारा स्वीकृत कर दी गयीं हैं। 105 पर कार्य प्रगति पर है। मंत्री जी ने सभी कार्यों की सूची स्थानीय जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। टैबलेट एवं स्मार्ट फोन वितरण योजना में क्लस्टर तैयार कर जल्द से जल्द प्राप्त इलैक्ट्रॉनिक गजैट्स वितरित करने के निर्देश दिये। डीपीआरओ ने बताया कि सभी शौचालय सक्रिय हैं। मंत्री जी ने कहा कि शहर हो या ग्रामीण इलाका शौचालयों पर ताला लगा नहीं मिलना चाहिये। यह अत्यंत ही खराब एवं निंदनीय योग्य कृत्य है।


       विद्युत समीक्षा के दौरान मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। ट्रिपिंग की समस्या को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वर्तमान में कम बारिश को ध्यान में रखते हुये घरेलू बिजली के साथ ही किसानों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत मिलना अत्यंत आवश्यक है। ट्यूबैल का कनैक्शन न काटा जाये। नये ट्यूबैल का विद्युत संयोजन जल्द से जल्द किया जाये। उन्होंने विद्युत ट्रॉसफार्मर निर्धारित समय सीमा में बदले जाने के निर्देश दिये। विद्युत दोष या यात्रिंक दोष से खराब नलकूपों को शीघ्रता से मरम्मत कराये जाने के निर्देश दिये गये। सिंचाई विभाग द्वारा बताया गया कि 132 टेल में से 123 टेल पर पानी पहुॅचा दिया गया है। पीडी डीआरडीए ने बताया कि 21 अमृृत सरोवर पर कार्य पूरा हो गया हैं जनपद में 175 के सापेक्ष 204 पर कार्य किया जा रहा है। आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों की नियमित मानटरिंग कर शिकायतों समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निराकरण कराया जा रहा है। उपनिदेशक कृृषि यशराज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 375138 लाभार्थी कृृषकों को 11 किस्तों मंें धनराशि 674.04 करोड कृृषकांे के खातों मे भेजी गयी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी के लिये 370404 कृृषकों के सापेक्ष 242091 कृृषकों ने ई-केवाईसी करा ली है। भूलेख अंकन के लिये डाउनलोड किये गये कुल क्ृषकों की संख्या 407142 के सापेष 365329 कृृषकों का भूलेख अंकन किया गया है। राज्य स्तर पर जनपद की 6वीं रेंक है।


       बैठक के अंत में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने मा. मंत्री जी को आóस्त किया कि उनके द्वारा दिये गये मार्गदर्शन में जिला और अधिक विकास करेगा। बैठक के माध्यम से मा. मंत्री जी ने जो निर्देश दिये हैं उनका अक्षरशः से अनुपालन कराया जायेगा। उन्होंने विóास व्यक्त किया कि इस बैठक के आने वाले समय में दूरगामी और सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे। डीएम ने मंत्रीद्वय का आभार प्रकट करते हुये उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र को लाभान्वित किया जा रहा है।


       इस अवसर पर ठा. रघुराज सिंह श्रम बोर्ड अध्यक्ष, एमएलसी श्री मानवेंद्र सिंह, विधायक कोल श्री अनिल पाराशर, विधायक छर्रा ठा. रवेंद्रपाल सिंह, विधायक इगलास श्री राजकुमार सहयोगी, एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह, विधायक शहर श्रीमती मुक्ता संजीव राजा, पूर्व विधायक श्री संजीव राजा, महानगर अध्यक्ष श्री विवेक सारस्वत, ठा. श्योराज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री अंकित खण्डेलवाल एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)