जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

डीएम-एसएसपी ने मुहर्रम पर निकलने वाले जुलूस की तैयारियों के दृष्टिगत कर्बला का किया निरीक्षण

0


अलीगढ मीडिया डॉट ,अलीगढ| जिला मजिस्ट्रेट इन्द्र विक्रम सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने मुहर्रम रक्षाबंधन एवं राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त के अवसर पर कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रमुख बाजारों का निरीक्षण कर दुकानदारों से संवाद स्थापित किया। स्कूल मंे विद्यार्थियों को पढाया देशभक्ति का पाठ। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि राष्ट्रीय पर्व को धार्मिक त्योहारों की तरह ही हर्षाेल्लास के साथ मनाएं। राष्ट्रीय पर्व पर धार्मिक त्योहारों की भॉति ही नए नए कपड़े पहनें। ज़रूरतमन्दों की मदद करें। आपस मे मिष्ठान का आदान-प्रदान करें। खुशियां मनाएं। व्यावसायिक प्रतिष्ठनों को प्रकाशमान करें। तिरंगा की झंडियों, लड़ियों से घरों को सजाएं। वर्तमान में देश आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए दुकानों एवं घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं।


कर्बला का किया निरीक्षण


       डीएम एसएसपी ने मुहर्रम पर निकलने वाले ताजियों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत शाहजमाल स्थित कर्बला में की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने ताजियादारों से भी संवाद स्थापित किया। कर्बला इंतजामियां पदाधिकारियों से बातचीत कर तैयारियों, समस्याओं एवं सुझाव को प्राप्त कर विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया।


शिक्षक बने डीएम:


       जिला मजिस्टेªट इन्द्र विक्रम सिंह ने ऊपरकोट प्राथमिक विद्यालय पहुॅच विद्यार्थियों से देश पर जान न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं महापुरूषों के बारे में विभिन्न प्रकार के सवाल-जवाब किये। उन्होंने बच्चों को देश पर मर मिटने वाले क्रान्तिकारियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों से राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी, चन्द्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, सरदार वल्लभ भाई पटेल के बारे में समझाते हुये 11 से 17 अगस्त तक आजादी का स्वतंत्रता सप्ताह के तहत अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा अनिवार्य रूप से लगाने की बात कही।


 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)