जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

हरदुआगंज| 76वें स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय साधुआश्रम में चंचल वर्मा ने फहराया तिरंगा

0


अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, हरदुआगंज/अलीगढ़| देशभर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के लिए खास उत्सुकता लोगों में देखने को मिली| हरदुआगंज इलाके के सफ़ेदपुरा स्थित महर्षि गौतम सह शिक्षा इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सुधीर कुमार गौतम में ध्वजारोहण किया| जबकि पूर्व माध्यमिक विद्यालय साधुआश्रम में ग्राम पंचायत सदस्य श्री मति चंचल वर्मा और नीरज कुमार ने ध्वजारोहण किया| इस मौके पर स्कूली बच्चो ने देश भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दीं|  इस मौके पर उखलाना ग्राम पंचायत सदस्य चंचल वर्मा ने महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों और बलिदानों को याद करने और स्वशासन हासिल करने की दिशा में भारतीय राष्ट्र की कठिन यात्रा को याद करने का आह्वान किया। श्रीमती वर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और अन्य महान दूरदर्शी स्वतंत्रता सेनानी आज भी हमारे लिए प्रेरणाश्रोत हैं। मैं स्वतंत्रता संग्राम में अलीगढ़ आंदोलन के महान सपूतों के उत्कृष्ट योगदान से विशेष रूप से सम्मानित और विनम्र महसूस करती हूं।

     


उन्होंने कहा हम दुनिया के सबसे मजबूत लोकतंत्रों में से एक हैं और हमारी लोकतांत्रिक परंपराएं अपराज्य रही हैं। कानून के शासन के प्रति हमारी अडिग प्रतिबद्धता, लोगों के लिए एक उदाहरण है जिसे पूरी दुनिया देख रही है। भारत ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उद्योग के क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है और हम विश्व बाजार के एक बड़े हिस्से पर अपनी पकड़ रखते हैं और एक बढ़ती वैश्विक अर्थव्यवस्था हैं। हमारे पास अंतरिक्ष में भेजे गए उपग्रह हैं, हमारे जहाज और पनडुब्बियां महासागरों को भेद रही हैं और भारतीय प्रवासी अपनी प्रभावशाली प्रतिभा के साथ दुनिया के मंच पर विशिष्ट स्थान बनाये हुए हैं। अगर हमारे घरेलू शिक्षण संस्थानों से निकले सुंदर पिचाई, सत्या नडेला और इंद्रा नूयी जैसी प्रतिभाएं नहीं होतीं, तो कई बहुराष्ट्रीय कंपनियां गरीब हो जातीं। 



इस मौके पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय की कार्यकारी प्रधानाचार्य शशि कपूर, शिक्षिका सुनीता देवी, शर्मीला निम, नीलम शर्मा, नीरज शर्मा, अनुदेशक गरिमा राघव आदि मौजूद रही| सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को  सामाजिक कार्यकर्ता ओपी भईया,  अशोक कुमार, प्रवीण कुमार ने पुरुष्कृत किया|  प्राथमिक विद्यालय सफ़ेदपुरा में ग्राम पंचायत सदस्य गिर्राज किशोर, चरण सिंह और ब्रजरानी ने ध्वजारोहण किया|

  


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)