जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

हरदुआगंज : पूर्ण विधिविधान से की गई श्री गणेश स्थापना, जगह जगह विराजे विघ्नहर्ता

क्राइम ब्यूरो
0

 

रिपो. लाखन सिंह

गणेश चतुर्थी पर बुधवार की सुबह से ही शहरों से देहात तक मंदिरों एवं घरों में विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की गई। गणपति बप्पा मोरया... के जयकारों और भगवान के गीतों के बीच पूरा कस्बा गजानन की जय जयकार से गुंजायमान रहा। जगह-जगह गजानन की मूर्तियां स्थापित की गईं।

हरदुआगंज। दोपहर बाद से पंडालों में पूर्ण विधि-विधान के साथ गणपति बप्पा की स्थापना की गई। देहातों, गांव-गांव में गणेश महोत्सव पर धार्मिक आयोजनों की धूम रही। मंदिर और घरों के अलावा गली मोहल्लों में गणेश महोत्सव को लेकर भक्तों में खासा उत्साह रहा।

गणपति बप्पा का दूध से किया गया अभिषेक

हरदुआगंज कस्बे के मंदिर श्री बालाजी महाराज पर श्री बालाजी बाल भक्त सेवा समिति के तत्वधान पर दसवीं बार आयोजित हुए श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव पर गणपति बप्पा का दुग्धाभिषेक किया गया। पं. अभिषेक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से गणपति की मूर्ति का दूध, दही, घी, गंगाजल व शहद से अभिषेक कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ० मनीष यादव व डॉ० नेहा यादव रहे।

आयोजन में मंदिर समिति अध्यक्ष विवेक कुमार, उपाध्यक्ष शिवम शर्मा, प्रबंधक हिरदेश वर्मा, उपप्रबंधक योगेश शर्मा, महासचिव गौरव शर्मा, मंत्री भूपेंद्र कुमार, महामंत्री यतेंद्रराज सिंह, व्यवस्थापक आर्यन दीक्षित, शिवम, अभय लवनिया, अंकुर शर्मा, शिवा, भारत, बादल, करन आदि मौजूद रहे।

हरदुआ गांव में हुई गणेश स्थापना

हरदुआ गांव स्थित गंगा मंदिर में गणेश भगवान की प्रतिमा की मंत्रोच्चारण के साथ स्थापना की गई। प्रतिमा को पूरे गांव भ्रमण कराया गया। शाम को महाआरती में भक्त शामिल हुए। 

धार्मिक आयोजनों की छाई धूम

श्री दाऊजी मंदिर पर श्री गणेश जन्म महोत्सव मनाया गया। जहां पर पूर्ण विधि विधान के साथ श्री गणेश का पूजन कराया। लड्डू का भोग लगाया गया। जन्म महोत्सव में मंगल भजन गाकर खुशियां मनाई। ग्यारह किलो लड्डू का केक काटा गया। श्री गणेश का डोला पूरे कस्बे में निकाला गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)