जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अलीगढ़ की उत्कर्ष को प्रथम

0



अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़। युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिसका उदघाटन सयुंक्त विकास आयुक्त अलीगढ द्वारा किया गया। पुरस्कार वितरण उपनिदेशक युवा कल्याण आदित्य कुमार तथा जिला विकास अधिकारी श्री भरत कुमार मिश्र द्वारा किया गया।


   भारोत्तोलन महिला वर्ग 45 किलोग्राम भार में अलीगढ़ की उत्कर्ष को प्रथम, 49 किलोग्राम में चंद्रमुखी को प्रथम, 55 किलोग्राम में मनीषा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार से 55 किलोग्राम भार में एटा की भावना को प्रथम, शोभा राठौर को दूसरा एवं अलीगढ़ की छवि को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार से कुश्ती में 50 किलोग्राम भार में हाथरस की लक्ष्मी को प्रथम, एटा की दुर्गेश को दूसरा, 53 किलोग्राम भार में अलीगढ़ की सपना यादव को प्रथम, एटा की यशी को द्वितीय, 55 किलोग्राम भार में अलीगढ़ की पुष्पा को प्रथम, हाथरस की किरण चौधरी को द्वितीय, 57 किलोग्राम भार में अलीगढ़ की सुरक्षा को प्रथम, हाथरस की प्रतिभा को द्वितीय, 59 किलोग्राम भार में अलीगढ़ की काजल को प्रथम और हाथरस की अंकिता को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।


     बालीबाल महिला वर्ग में अलीगढ़ की गुंजन, खुशबू, नंदिनी, ईशा,भावना, नीलम, सोनिया और सलोनी को प्रथम स्थान एटा की आरती, कल्पना, कृष्णा, पूनम, अनुराधा, पूजा, शिवानी और छाया को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।  इसी प्रकार से महिला कबड्डी में अलीगढ़ की ज्योति, सोनम, शिवानी, सगुन, सुलेखा, निशा, नीरू, सुमन, को प्रथम स्थान और एटा की कल्पना, अनुष्का, आरती, युष्टि, शिल्पी, शिवानी, पूनम, दुर्गेश को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।


   इसी प्रकार से पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हाथरस के मन शर्मा प्रथम, अलीगढ़ के शिवम द्वितीय कासगंज के मुनेंद्र कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ 200 मीटर की दौड़ में अलीगढ़ के दीपक पाठक को प्रथम, हाथरस के सत्यम सिंह को द्वितीय कासगंज के शैलेंद्र को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 400 मीटर दौड़ में अलीगढ़ के वीरेश माथुर को प्रथम, हाथरस के हितेश को द्वितीय, कासगंज के जितेंद्र कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 800 मीटर दौड़ में अलीगढ़ के करणवीर सिंह को प्रथम, हाथरस के सुखबीर को द्वितीय, कासगंज के अजय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 


1500 मीटर दौड़ में अलीगढ़ के विजय कुमार को प्रथम, हाथरस के सुभाष को द्वितीय, एटा के गोविंद यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 3000 मीटर की दौड़ में कासगंज के दिनेश कुमार को प्रथम, अलीगढ़ के रामू दिवाकर को द्वितीय, हाथरस के सुभाष को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार से लंबी कूद में अलीगढ़ के अभिषेक चौधरी को प्रथम, कासगंज की मुनेंद्र कुमार को द्वितीय एवं एटा के सोमेश को तृतीय स्थान और ऊंची कूद में अलीगढ़ के विशाल कुमार को प्रथम, हाथरस के शिवम को द्वितीय और कासगंज के नितिन कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)