जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

...नहीं रहे मुलायम सिंह यादव😢,82 साल की उम्र में उनका निधन

0


अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार  सुबह को निधन हो गया। वह 2 अक्टूबर से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। काफी समय से वह बीमार चल रहे थे। 82 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। यह जानकारी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी है। 


मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के 3 बार मुख्यमंत्री बने, 7 बार लोकसभा चुनाव जीते और 8 बार विधायक का चुनाव जीता। मुलायम सिंह यादव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुःख व्यक्त किया है। इसके आलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, प्रियंका गांधी व् अन्य दिग्गज नेताओं ने ट्वीट कर दुःख व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)