जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

#अलीगढ| 50वीं जवाहरलाल नेहरू बाल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

0


अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़ |प्रदेश के राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज के अन्तर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में ’’प्रौद्योगिकी एवं खिलौने’’ विषय पर आधारित 50वीं जवाहरलाल नेहरू बाल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निर्देशक डॉ0 मुकेश अग्रवाल द्वारा श्रीमद् ब्रह्मानन्द (एस0एम0बी0) इण्टर कालिज में किया गया। प्रतियोगिता में बाल विज्ञानियों ने मॉडल प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक सुभाष गौतम, प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल के संयोजन से किया गया।


          कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए संयुक्त शिक्षा निर्देशक डॉ0 मुकेश अग्रवाल ने कहा कि. अपने देश की जीवन पद्धति सदैव से ही विज्ञान आधारित रही है, वर्तमान समय में हम उस विचार से दूर हुए जिसके कारण देश में पर्यावरण संकट उत्पन्न हो रहा है। बालक बालिकाओं में वैज्ञानिक सोच विकसित कर उनके द्वारा बनाये गये मॉडल एवं प्रोजेक्ट में उनमें विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी और भविष्य में जीवन भी सरल होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक श्री सुभाष गौतम ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों में सृजनात्मकता है। अध्यापक अपने छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं का निवारण करते है, जिसके परिणाम भी अच्छे आ रहे है। निर्णायक मण्डल के सदस्य डॉ0 ए०के०एस० चौहान ने कहा है कि इस बार प्रदर्शनी में कुछ मॉडल आगे प्रदेश स्तर तक जा सकते हैं। विद्यालय की प्राधिकृत नियन्त्रक श्रीमती पुष्पा कुमारी ने कहा कि विज्ञान के कारण ही विकास संभव है, और विज्ञान के लिए छात्रों द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना व्यक्त की।


          कार्यक्रम समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य विषय प्रौद्योगिकी एवं खिलौने है। मण्डल स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में सभी सात उपविषयों पर जूनियर वर्ग में सीनियर वर्ग एवं अध्यापक वर्ग सहित ने अपने मॉडल प्रस्तुत किये जिसमें सिक्योरिटी अलार्म, स्मार्टफोन, वाटसप, डिस्पेंसर, आटोमेटिक सेंसर, ड्रिप मॉडल, रोड सेफ्टी मॉडल एवं अन्य अत्यन्त आर्कषक मॉडल बनाये गये। निर्णायक मण्डल की भूमिका का निर्वाहन डॉ० ए०के०एस० चौहान डॉ विकास यादव, डॉ0 कवि शंकर वार्ष्णेय, डॉ० मुकेश अग्रवाल, डॉ० आस्तिक, डॉ0 पारूल यादव, डॉ० अनीता पाण्डे, डॉ0 अर्चना बंसल, डॉ0 एमएमएगोयल, श्रीमती नीलम शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अर्चना फौजदार ने किया।


          प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों एवं शिक्षक साथियों के कार्यों की सराहना करते हुए सभी विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्रीमती शिल्पी अनुज, श्रीमती मीनू गुप्ता, श्रीमती अंजू सिंघल श्रीमती विनीता गुप्ता, मण्डलीय विज्ञान प्रदर्शनी मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा, सतेन्द्र कुमार शर्मा कमल कुमार शर्मा, श्रीकृष्ण शर्मा, डॉ० ईश्वरी प्रसाद, डॉ० अशफाक अहमद, आशीष चौहान मौ० युसूफ, नगेन्द्र कुमार शर्मा कामिनी कौशल, मुकेश शर्मा, दिलीप कुमार अमित उपाध्याय एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)