जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

प्रमुख सचिव ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

0

अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़| प्रमुख सचिव, कारागार विभाग उप्र शासन जनपद नोडल अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह ने 29 अक्टूबर शनिवार को प्रातः 11ः10 बजे राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज विश्वविद्यालय की निर्माण प्रगति का जायजा लिया। प्रमुख सचिव ने कांट्रेक्टर एवं अभियंताओं को युद्ध स्तर पर मानव श्रम बढ़ाकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख सचिव ने पाया कि अब तक 33ः कार्य पूरा हो जाना चाहिए था परंतु वर्तमान में लगभग 25 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो पाया है। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों की पालना न करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए डबल शिफ्ट में कार्य कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने बार चार्ट एवं विभिन्न भवनों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।


 जिलाधिकारी को साप्ताहिक समीक्षा करने के साथ ही कांट्रेक्टर को प्रत्येक इमारत पर पूरी क्षमता से मानव श्रम लगाकर कार्य शुरू करने की चेतावनी दी गई। प्रमुख सचिव ने स्पष्ट किया कि एस्टीमेट रिवाइज किसी भी दशा में नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि ब्लॉक लिस्टिंग अथवा किसी भी प्रकार के आर्थिक दंड से बचना चाहते हैं, तो मानव श्रम बढ़ाकर कार्य में तेजी लाएं और कार्य समय से पूरा करें। उन्होंने कहा कि राज्य विश्वविद्यालय प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता में शामिल है। निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की हिलाहवाली या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


          अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (विश्व बैंक खण्ड) ने बताया कि मै0 ईश्वर सिंह एसोसिएट कन्ट्रक्शन प्रा0 लि0 आजाद नगर हिसार द्वारा राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है, जिसे जून 2023 में पूर्ण किया जाना है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय निर्माण कार्य के लिये अब तक दो किश्तों में 35 करोड़ रूपये की धनराशि आवंटित की गयी है जिसमें से 27.96 करोड़ रूपये का उपयोग कर लिया गया है और 07.04 करोड़ की धनराशि शेष है। उन्होंने विश्वविद्यालय निर्माण की भौतिक प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासनिक व पुस्तकालय भवन के प्रथम तल के कॉलम का कार्य प्रगति पर है। शैक्षणिक भवन-1, शैक्षणिक भवन-2 में ग्राउण्ड फ्लोर के कॉलम एवं भूलत की छत का कार्य प्रगति पर है। पुरूष व महिला छात्रावास, कर्मचारी क्वार्टर सहित सुविधा केन्द्र में ग्राउण्ड फ्लोर के कॉलम पर कार्य चल रहा है। आवास टाइप-3, 4, 5 एवं गार्ड रूम पर प्लिंथ बीम का कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार बाउण्टड्रीवाल पर फुटिंग का कार्य सहित रोड वर्क भी प्रगति पर है जबकि पुलिस चौकी एवं विद्युत सबस्टेशन का कार्य अभी प्रारम्भ नहीं हुआ है।


   इस अवसर पर ज़िला मजिस्ट्रेट श्री इन्द्र विक्रम सिंह, एसडीएम कोल संजीव ओझा, चीफ इंजीनियर एम एच सिद्दीकी, एस ई देवेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)