Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मौसम विभाग। यूपी में कोहरे का कहर, शीतलहर की चपेट में पूरा प्रदेश

अलीगढ़ मीडिया डॉट कॉम, दिल्ली। आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख एम दानिश के अनुसार, गुरुवार तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में सुबह के समय घने कोहरे की चादर छाई रहेगी।इस दौरान दृश्यता 50 से 100 मीटर तक रहेगी। हालांकि दिन के समय आसमान साफ रहेगा लेकिन पारे में गिरावट से ठंड का एहसास होता रहेगा।

शुक्रवार से कोहरे में कमी दर्ज की जा सकती है। इस दौरान दिन और रात के समय तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है।

वहीं न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ।सबसे अधिक तापमान झांसी में 26.2 डिग्री सेल्सियस और बस्ती में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी अब गिरावट दर्ज की जा रही है।

सबसे कम तापमान सोनभद्र के चुर्क में 6.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में घने से अत्यधिक घना कोहरा सुबह के समय रहेगा।

अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ