Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती मनाई गई

अलीगढ़ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कठपुला स्थित सुभाष चौक पर आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती पर माल्यार्पण कर जयंती को मनाया गया कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया आज जो हम आजादी के पर्व मना रहे हैं यह पर्व नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे सभी बलिदानों की वजह से है नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा जैसे नारों से आजाद हिंद फौज के अंदर जोश भरा था उसी के कारण लोग आजाद हैं एवं हम उनके जीवन भर ऋणी रहेंगे।


 राकेश सहाय ने बताया देश के लिए उन्होंने अपना बलिदान सर्वस्व न्योछावर कर दिया ऐसे वीर पुरुष के चरणों में शत-शत नमन करते हैं कार्यक्रम में एससी मोर्चा महानगर महामंत्री राकेश सहाय महानगर मंत्री अमर सिंह भगवा सिया महानगर मंत्री भाजपा संजू बजाज महावीर मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा मंडल मीडिया प्रभारी मनोज चौहान गौरव कुमार अरुण वार्ष्णेय सुशील कुमार आदि लोगो ने माल्यार्पण कर सुभाष चंद्र बोस जी को नमन किया एवं उनके विचारों पर चलने के लिए संकल्प लिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ