जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

विज्ञान संकाय से गृह विज्ञान में स्नातक भी कर सकेंगी मुख्य सेविका भर्ती में आवेदन

0

अलीगढ़ मीडिया डॉट कॉम, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बाल विकास पुष्टाहार विभाग की मुख्य सेविका के 2,693 पदों पर होने वाली भर्ती में विज्ञान संकाय से गृह विज्ञान में स्नातक महिलाएं भी आवेदन कर सकेंगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने मुख्य सेविका भर्ती की नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। आयोग ने बाल विकास विभाग में मुख्य सेविका के 2,693 पदों पर भर्ती के लिए 4 जुलाई 2022 को विज्ञापन जारी किया था। इसमें शैक्षिक अर्हता में कला संकाय से गृह विज्ञान में स्नातक निर्धारित की गई थी। विज्ञान संकाय से गृह विज्ञान में स्नातक करने वाली


शासन को नियमावली में संशोधनका भेजा प्रस्ताव

महिलाओं ने आपत्ति जताते हुए आयोग से उन्हें भी भर्ती में शामिल करने की मांग की। अब आयोग ने मुख्य सेविका भर्ती की नियमावली में संशोधन करते हुए विज्ञान संकाय से गृह विज्ञान में स्नातक करने वाली महिलाओं को भी मौका देने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। सूत्रों के मुताबिक नियमावली में संशोधन की कार्यवाही की जा रही है। इसे कैबिनेट से जल्द मंजूरी मिल सकती है। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)