जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

वाहन रैली निकालकर युवा किसानों ने महापंचायत का गांवों में किया प्रचार-प्रसार | AligarhNews

0

अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़|  क्रांतिकारी किसान यूनियन की किसान मजदूर महापंचायत की तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार को यूनियन के युवा किसान कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकालकर गांव-गांव प्रचार-प्रसार किया। प्रचार वाहन रैली दारापुर, सुखरावली, महुआखेड़ा, असद कयामपुर, कोढरा, इब्राहीमाबाद, गुरसिकरन, दैवसैनी, रसूलपुर, मोरथल, हरदुआगंज, बुढासी, औरंगाबार, साहिबपुर, बरौंठा, मोरथल आदि गांवों में पहुँची। रास्ते में कई स्थानों पर ग्रामीणों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। गांवों में युवा किसानों ने घर-घर अपील पर्चा वितरित किए। पर्चा और माइक घोषणा के माध्यम से किसानों और मजदूरों से अधिकाधिक संख्या में महापंचायत में शामिल होने की अपील की।  यूनियन के कार्यकर्ता पूर्ण आश्वस्त है कि महापंचायत में हजारों किसान शामिल होंगें।


 यूनियन के जिलाध्यक्ष नगेन्द्र चौधरी से मिली जानकारी के अनुसार महापंचायत में यूनियन के अध्यक्ष और संयुक्त किसान मोर्चा के कोर्डीनेटर डा. दर्शन पाल के अलावा पंजाब, बिहार, हरियाणा के दर्जन भर किसान नेता आएंगें। अभी तक तय कार्यक्रम के अनुसार डा दर्शन पाल महापंचायत में किसानों को संबोधित करने के दौरान सभा स्थल पर पत्रकारों से वार्ता भी करेंगें। महापंचायत में आने वाले किसानों के लिए दारापुर, सुखरावली, महुआखेडा गांव की ओर से लंगर की व्यवस्था भी की है। सोशल मीडिया के जरिए भी पिछले कई दिनों से महापंचायत का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। वाहन रैली में ध्यानपाल मास्टरजी, पप्पूसिंह, भोलंबर सिंह, अरबिन्द,पिंका चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक युवा किसानों ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)