पुलिस वाले की नाक तोड़ने वाले भाजपा नेता की धमकी काम नही आई, जिला प्रशासन ने सभी पेट्रोल पंप खुलवाई

Aligarh Media Desk


अलीगढ़ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़। जनपद अलीगढ़ में पेट्रोल पम्प स्वामियों द्वारा शनिवार से बेमियाद हड़ताल पर जा रहे हैं। इस सम्बन्ध में पेट्रोलियम एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कतिपय पेट्रोल पम्प स्वामियों से जानकारी की गयी तो उनके द्वारा खण्डन करते हुए अवगत कराया गया कि जनपद की कतिपय पेट्रोल पम्पों को छोड़कर समस्त पेट्रोल पम्पें सामान्य दिनों की तरह ही संचालित रहेंगी और उपभोक्ताओं को निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी।


उपरोक्त के क्रम में जनपद के समस्त पेट्रोल पम्प स्वामियों को निर्देशित किया जाता है कि होली के त्योहार तथा आम जनमानस की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए अपने पेट्रोल पम्पों को खोलकर पेट्रोल एवं डीजल की नियमानुसार आपूर्ति सुनिश्चित करें तथा ऑयल कम्पनियों के समस्त विकय अधिकारियों को भी निर्देशित किया जाता है कि वह अपने ऑयल कम्पनी के पेट्रोल पम्पों पर सतृत निगरानी रखते हुए यह सुनिश्चित करें कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार से ईंधन प्राप्त करने में असुविधा न हो इसी प्रकार क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, सिविल लाइन / नगर क्षेत्र को भी निर्देशित किया जाता है कि वह निरन्तर भ्रमणशील रहकर पेट्रोल पम्पों पर सतत् निगरानी रखें। यदि पम्प स्वामियों द्वारा आदेशों की अवहेलना की जाती है तो डीजल बिकी लाइसेंस की शर्तों तथा डीजल कन्ट्रोल आर्डर 1981 का उल्लंघन मानते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इसके साथ ही जिला पूर्ति कार्यालय के कर्मचारियों/अधिकारियों द्वारा शहर में विभिन्न में पेट्रोल पंपों पर निरीक्षण किया। इस संबंध में श्री शिवाकान्त पाण्डेय जिला पूर्ति अधिकारी, अलीगढ़ ने पत्र जारी किया।



जनपद अलीगढ़ के खुले सभी पेट्रोल पंप, पेट्रोल पंप एसोसिएशन की हड़ताल हुई वापिस।

जनपद अलीगढ़ में पेट्रोल पम्प स्वामियों द्वारा शनिवार से बेमियाद हड़ताल पर जा रहे हैं। इस सम्बन्ध में पेट्रोलियम एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कतिपय पेट्रोल पम्प स्वामियों से जानकारी की गयी तो उनके द्वारा खण्डन करते हुए अवगत कराया गया कि *जनपद की कतिपय पेट्रोल पम्पों को छोड़कर समस्त पेट्रोल पम्पें सामान्य दिनों की तरह ही संचालित रहेंगी और उपभोक्ताओं को निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी।

उपरोक्त के क्रम में जनपद अलीगढ़ के सभी पेट्रोल पंप खुल गए हैं। यह जानकारी डीएसओ शिवाकांत पांडेय के द्वारा दी है।