जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

सीडीओ ने अधिकारियों को विभागीय योजनाओं का निरीक्षण कर प्रत्येक सप्ताह आख्या प्रस्तुत करने के दिये निर्देश

0

अलीगढ मीडिया न्यूज़, अलीगढ़ 01 मार्च 2023 (सू0वि0) मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त विकास एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये जनपद स्तरीय अधिकारियों को निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डी०आर०डी०ए०, उपायुक्त एन0आर0एल0एम0, उपायुक्त मनरेगा, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता, नलकूप खंड प्रथम, अधिशासी अभियन्ता, लघु सिंचाई, अधिशासी अभियन्ता, नलकूप खंड द्वितीय, अधिशासी अभियन्ता, लो०नि०वि०प्रा०खंड, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, परियोजना अधिकारी, नेडा प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी, सामान्य प्रबन्धक, दुग्ध संघ जनपद अलीगढ़, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई, अधिशासी अभियन्ता, जल निगम अधिशासी अभियन्ता, लो०नि०वि०नि०खंड-प्रथम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपनिदेशक, कृषि, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र, उपश्रमायुक्त, जिला उद्यान अधिकारी, सहायक निदेशक, मत्स्य मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला युवा कल्याण एवं प्राविद अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समन्वयक, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई को निर्देशित किया है कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं, परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित किये जाने के लिये समस्त अधिकारी अपने विभाग में संचालित 02 योजनाओं, परियोजनाओं का प्रत्येक सप्ताह में निरीक्षण कर फोटोग्राफ्स सहित आख्या हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को प्रत्येक सप्ताह उपलब्ध करायेंगे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)