जनता से वित्तपोषित, UPI, PhonePe, और PayTM: 9219129243

International Women day| 50 महिलाएं सावित्रीबाई फूले महिला शक्ति अवार्ड से सम्मानित

0

अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़|  वल्र्ड जयभीम फाउंडेशन के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण एवं कानूनी अधिकार विषयक एक विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन सिद्धार्थ लाॅज, एडीए काॅलोनी सासनीगेट पर धम्म प्रवर्तक श्रद्धेया शीला सिंह की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्रद्धेय नाजनीन सईद, अलीगढ़ टीचर्स टेªनिंग काॅलेज, अलीगढ़ की प्राचार्य ने भाग लिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसएचओ एलआईयू श्रीमती सुमन माथुर एवं पुलिस इंस्पेक्टर नीतू वर्मा, एसआई थाना-सासनीगेट ने भाग लिया। 

इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं उत्थान के लिए कार्य करने वाली 50 महिलाओं को स्मृति पत्र, शील्ड तथा पगड़ी पहनाकर सावित्रीबाई फूले महिला सशक्तिकरण अवार्ड से मुख्य अतिथि डाॅ0 नाजनीन सईद फाउंडेशन की निदेशक मधु सत्या, एवं संयोजक प्रेमलता द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पवन शर्मा एवं पवन सैनी गु्रप के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति के माध्यम से  कार्य़क्रम को नई ऊंचाईयां दी।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यों एवं महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करने वाली महिलाओं ने मोनिका थापर, लुभना सरीफ, प्रीति शर्मा, मंजू कौशल, राधारानी एवं रेनू कासगंज, गीता मौर्य एड0, तबस्सुम इलियास, सुषमा सिंह, नाजिद सईद, रचना गौतम, प्रेमलता सिंह, मधु सत्या, सुमन गौतम, शीला सिंह, रजनी रावत, पूनम सिंह, सीमा गुप्ता, मीना भारद्वाज, जरमीना खान, सोनाली गौतम, मुकेश कुमारी, ममता बौद्ध आदि को सावित्रीबाई फूले महिला सशक्तिकरण अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रोहिताश कुमार विक्की ने महिला सशक्तिकरण के 08 बिन्दुओं-शिक्षा, स्वास्थ्य, कानूनी जानकारी, आत्म निर्भरता, जागरूकता, सुरक्षा, सीखना एवं लीडरशिप आदि पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नाजनीन सईद ने महिलाओं की मानव अधिकारों के संरक्षण एवं  प्रोत्साहन की आवश्यकता पर जोर दिया तथा कहा कि महिलाएं अपनी शक्तियों को पहचानें।

फाउंडेशन की निदेशक मधु सत्या ने महिलाओं को प्रेरित करते कहा कि महिलाएं अपनी हिम्मत को हथियार बनाएं तथा अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें।कार्यक्रम की संयोजक प्रेमलता सिंह ने महिलाओं की शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतन्त्र होने की बकालात की। उन्होंने कहा कि गुलामी से मुक्ति के लिए अपनी सोच को बदलना तथा आर्थिक उन्नति करना आवश्यक है।

इस अवसर पर अपराध निरोधक समिति के ताहिर हुसेन, सोनम अम्बेडकर, साजिया, तनिष्का, पवन कुमार, ममता, कुमकुम, विमला गौतम, चन्द्रवती बौद्ध तथा सिविल डिफेंस के कल्पना शर्मा, पूनम  आयुषी शर्मा, मोनू, रिषी, मंजू, अनुराधा, शिवम, एपीसिंह तौमर, प्रमोद कुमार, पुष्प किरन, हयूमन हेल्थ सोसाइटी की सईदा खातून, रेखा किशोर, कामिनी, सालिनी, जूली, निशा, ममता, आदि प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रतिभागियों को महिलाओं के कानूनी अधिकार से सम्बन्धित स्टडी मेटेरियल तथा आवश्यक फोन नं0 उपलब्ध  करायें।

कार्यक्रम का सफल संचालन सोशल एक्टिविस्ट मधु सत्या एवं हयूमन राइटस एक्टिविस्ट  रोहिताश कुमार विक्की ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अन्त में सभी आगुन्तकों और अतिथियों  का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)