Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Aligarh| लाइलाज नहीं है क्षयरोग, छूआ-छात से नहीं फैलता: डा. रोहित भाटी


अलीगढ मीडिया न्यूज़ ब्यूरो, 15 मार्च, अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के कम्युनिटी रेडियो स्टेशन रेडियो नारद व स्मार्ट संस्था नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को क्षयरोग के संबंध में जागरुक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार को गांव हस्तपुर के परिषदीय विद्यालय में द टीबी चलैंज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डा. संतोष गौतम के निर्देशन में हुआ।

मुख्य अतिथि सीएचसी अधीक्षक डा. रोहित भाटी ने कहा कि क्षयरोग छूआ-छात से नहीं फैलता है। इस रोग से डरने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि अब क्षय रोग लाइलाज नहीं रहा। सरकार द्वारा सीएचसी पर क्षयरोग की जांच व संपूर्ण इलाज निःशुल्क होता है। लक्षण दिखने पर समय पर जांच कराकर क्षयरोग का इलाज अवश्य कराए। मंगलायतन आयुर्वेदा मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के डा. श्याम आरजे ने बताया कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा कर क्षयरोग से बचा जा सकता है। इसके लिए पोष्टिक भोजन आवश्यक है। क्षयरोग विभिन्न प्रकार के माइकोबैक्टीरियम के कारण होता है। आमतौर पर यह फेफड़ों में फैलता है। डाक्टरों ने ग्रामीणों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए। अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका सरिता शर्मा व आभार व्यक्त शिक्षक/शिक्षामित्र एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने किया। संचालन आरजे वीर प्रताप ने किया। इस अवसर पर प्राध्यापिका मनीषा उपाध्याय, सीएचओ मीना कुमारी, शिखा जौहरी, अभिषेक शर्मा, चंद्रवती, लक्ष्मी, सुमन शर्मा, अंजू, सुनीता, हरवेजी, नीरू, पुष्पा, रामवती, नीरज, मुनेश शर्मा के साथ ही छात्रों में दीपक, ज्ञानेंद्र, दीपक चैधरी, अब्दुल, हरीश आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ