Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों के सुख समृद्धि एवं आपसी सौहार्द की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की दीं हार्दिक शुभकामनाएं


*जनपद मुख्यालय, तहसील, ब्लॉक, नगर निकायों में प्रातः 10ः15 बजे होगा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान*

*मा0 शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संदीप सिंह कल्याण सिंह हैबीटेट सेन्टर पर फहराएंगे राष्ट्रध्वज*

*डीएम ने जिला समारोह समिति द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की दी जानकारी*


अलीगढ मीडिया न्यूज़ ब्यूरो,अलीगढ़ 14 अगस्त 2023 (सू0वि0) जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई देते हुए समस्त जनपदवासियों की सुख समृद्धि एवं आपसी सौहार्द की कामना की है। उन्होंने कहा कि इस पावन पर्व को जन-जन के सहयोग से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद मुख्यालय, तहसील, ब्लॉक, नगर निकायों में सरकारी और गैर सरकारी इमारतों पर प्रातः 10ः15 बजे ध्वजारोहण, झण्डा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन होगा। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज में पुष्पों की पंखुड़ियां बांधकर ध्वजारोहण करने के निर्देश दिये हैं। मा0 शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संदीप सिंह कल्याण सिंह हैबीटेट सेन्टर पर राष्ट्रध्वज फहराएंगे। ऑडिटोरियम में राजधानी दिल्ली एवं लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा। 

 जिला समारोह समिति द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व पर प्रातः 6ः00 बजे से पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम द्वारा रामधुन राष्ट्रीय गीत एवं देशभक्ति गीतों का प्रसारण किया जाएगा। जिलाधिकारी आवाज से क्रॉस कंट्री रेस आयोजित की जाएगी जो आहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम पर समाप्त होगी। प्रातः 7ः00 बजे मा0 शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संदीप सिंह शास्त्री पार्क, मा0 राजस्व राज्यमंत्री श्री अनूप बाल्मीकि एवं पूर्व महापौर मोहम्मद फुरकान अंबेडकर पार्क, मा0 दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ठा0 श्री रघुराज सिंह गणेश शंकर विद्यार्थी तस्वीर महल, मा0 सांसद श्री सतीश गौतम और मा0 महापौर श्री प्रशांत सिंघल राजा महेंद्र प्रताप पार्क, मा0 सांसद एटा श्री राजवीर सिंह राजू भैया अक्रूर जी पार्क, मा0 सांसद हाथरस श्री राजवीर दिलेर मोहनलाल गौतम चौक, मा0 विधायक कोल श्री अनिल पाराशर गांधी पार्क, मा0 विधायक शहर श्रीमती मुक्ता राजा चौधरी चरण सिंह प्रतिमा वरूणालय गेस्ट हाउस, मा0 विधायक छर्रा ठाकुर रविंद्र पाल सिंह अग्रसेन चौक, मा0 विधायक इगलास श्री राजकुमार सहयोगी अहिल्याबाई होल्कर सासनी गेट चौराहा, मा0 विधायक बरौली ठाकुर जयवीर सिंह मलखान वाटिका घंटाघर, मा0 सदस्य विधान परिषद श्री मानवेंद्र सिंह अवंती बाई चौक, मा0 सदस्य विधान परिषद प्रो0 तारिक मंसूर सुभाष चौक, मा0 सदस्य विधान परिषद चौधरी ऋषिपाल सिंह अमर शहीद लेफ्टिनेंट सुरेंद्र टैगोर स्टेट बैंक, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर चौक, महानगर अध्यक्ष भाजपा श्री विवेक सारस्वत अटल चौक, पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह खान शहीद पार्क रसलगंज, पूर्व महापौर श्रीमती शकुंतला भारती विवेकानंद पार्क शास्त्री गेट, अध्यक्ष सफाई यूनियन राजकुमार खन्ना व महामंत्री राधे धुरी वाल्मीकि प्रतिमा नगर निगम सेवा भवन, अध्यक्ष कर्मचारी संघ संजय सक्सेना व महामंत्री मानवेंद्र सिंह अंबेडकर प्रतिमा लंका राम कोठी, पूर्व विधायक श्री जफर आलम अचल ताल भवन बाल्मिकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

प्रातः 7ः00 बजे सद्भावना यात्रा रामलीला मैदान से आरंभ होकर छर्रा अड्डा पुल के नीचे बेला मार्ग, विष्णुपुरी, सुदामापुरी, रामघाट रोड, गांधी आई हॉस्पिटल, क्वार्सी चुंगी, बेगपुर रोड, दोदपुर चौराहा, मेडिकल रोड, अमीर निशा, अब्दुल्ला कॉलेज, मैरिज रोड, सेंटर प्वाइंट, रेलवे स्टेशन, कठपुला, माल गोदाम, कंपनी बाग, आगरा रोड, आगरा अड्डा, सासनी गेट चौराहा, जयगंज, फूल चौराहा, ऊपरकोट, देहली गेट चौराहा, कनवरीगंज, चौराहा सब्जी मंडी, रेलवे रोड, मीरूमल चौराहा, पत्थर बाजार, बाराद्वारी चौराहा, सराय हकीम, सराय लवरिया, रघुवीरपुरी, मसूदाबाद चौराहा, जीटी रोड, ट्यूबवेल कॉलोनी, ग्रांड मैलरोज, जवाहर नगर, चूहरपुर होती हुई आईटीआई रोड पर संपन्न होगी। 

जनपद के विभिन्न पार्क, प्रदर्शनी स्थल एवं अन्य स्थानों पर वृक्षारोपण कार्य किया जाएगा। नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज स्टेट बैंक चौराहा, समद रोड, सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, केला नगर चौराहा, दोदपुर, थाना सिविल लाइन, लाल डिग्गी, जिलाधिकारी आवास के सामने होते हुए वापस नौरंगी लाल इंटर कॉलेज पर पुलिस, पीएसी, एनसीसी, होमगार्ड और स्काउट के जवानों स्कूली छात्रों द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। सेवा भवन नगर निगम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान एवं सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। मदर टैरेसा चैरिटेबल ट्रस्ट में बच्चों को भोजन और मलिन बस्तियों की साफ सफाई का कार्य भी किया जाएगा। 

--------

                                                    सहायक निदेशक सूचना, अलीगढ़।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ