पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ मंडल का पदभार मिलना शासकीय सेवा के एक हिस्से से जुड़ा सुखद क्षण: रविंद्र

Chanchal Varma
0

 


 *अलीगढ़ आयुक्त ने पदभार ग्रहण किया*

*रविन्द्र बने अलीगढ़ मण्डल के मण्डलायुक्त*

*अलीगढ़ के 18वें मण्डलायुक्त होंगे रविन्द्र*

*जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कार्यभार ग्रहण कराया*


अलीगढ मीडिया न्यूज़ डेस्क, अलीगढ़ 30 अगस्त 2023 (सू0वि0) नगर विकास विभाग के सचिव पद से स्थानांतरित होकर अलीगढ़ पहुंचे 1999 बैच के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रविन्द्र द्वारा बुधवार को आयुक्त अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ का पदभार संभाल लिया गया। विदित है कि निवर्तमान प्रशासनिक अधिकारी नवदीप रिणवा का मुख्य निर्वाचन अधिकारी उतर प्रदेश के पद पर स्थानांतरण हो जाने के फलस्वरुप मंडल आयुक्त अलीगढ़ का पद खाली हो गया था।

     1999 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रविन्द्र मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। आप उत्तर प्रदेश के 6 जनपदों में जिलाधिकारी एवं राजस्व परिषद, बाल विकास एवं महिला कल्याण, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण, अमृत योजना एवं नगर विकास विभाग समेत भारत सरकार के विभिन्न अहम पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। मण्डलायुक्त अलीगढ़ का पदभार ग्रहण कर रविन्द्र ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ मंडल का पदभार मिलना शासकीय सेवा के एक हिस्से से जुड़ा सुखद क्षण है। शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों एवं संचालित योजनाओं की सतत निगरानी एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी।


*18वें मण्डलायुक्त हैं रविन्द्र:*

अलीगढ़ मंडल का उदय 2008 में हुआ था। इससे पूर्व अलीगढ़ आगरा मंडल में शामिल था। वर्तमान में अलीगढ़ मंडल में चार जिले अलीगढ़, एटा, कासगंज और हाथरस आते हैं। रविन्द्र मंडल के 18वें मंडल आयुक्त होंगे। इससे पूर्व सुरेश चन्द्रा, डॉ0 पीवी जगनमोहन, डॉ0 जे0 बी0 सिन्हा, राजीव अग्रवाल, अनुराग श्रीवास्तव, ओपी एन सिंह, सुरेंद्र कुमार वर्मा, अनिल गर्ग, मनजीत सिंह, कुंवर विक्रम सिंह, टी0 वेंकटेश, चन्द्रकान्त, सुभाष चंद्र शर्मा, अजय दीप सिंह, जी0एस0 प्रियदर्शी, गौरव दयाल और नवदीप रिणवा मंडल आयुक्त के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

नवागत मण्डलायुक्त रविन्द्र लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा मण्डलायुक्त आवास पहुॅचे, जहाॅ जिला मजिस्टेªट इन्द्र विक्रम सिंह ने कार्यभार ग्रहण कराया। इससे पूर्ण डीएम इन्द्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी, नगर आयुक्त अमित आसेरी, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, अपर आयुक्त कंचन शरण, भगवान शरण, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश उत्तम, अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भटट, नगर मजिस्ट्रेट गौरव रंजन श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट किया। 

-----

                                           

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)