Header Ads Widget

Responsive Advertisement

किसान ’’श्री अन्न’’ को उगाने में दें प्राथमिकता,मिलेट्स महोत्सव का किया गया समापन |AligarhMedia

 




 


 

मेले में विभागीय अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों ने किसान बन्धुओं को दी उपयोगी जानकारी

अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ| मा0 सदस्य विधान परिषद डा0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह एवं मा0 विधायक कोल श्री अनिल पाराशर द्वारा क्वार्सी कृषि फार्म परिसर में आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव एवं मेले के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।  

            कार्यक्रम में डा0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने कृषकों से अपील की गयी कि मोटा अनाज (श्री अन्न) की खेती को प्राथमिकता दें। उन्होंने केंचुए की खाद बनाने की जानकारी दी। मा0 विधायक कोेल श्री अनिल पाराशर द्वारा कार्यक्रम में खरीफ की फसलों में मिलेट्स (श्री अन्न) की खेती, फसल सुरक्षा, उत्पादन, बासमती चावल, व्यंजनों, पोष्टिकता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। पूर्व निदेशक प्रसार, डा0 एस0के0 सचान के द्वारा मिलेट्स (श्री अन्न) की फसलों को उगाने एवं फसल सुरक्षा के बारे में कृषकों को जानकारी दी गयी। प्रधान वैज्ञानिक एपीडा डा0 रितेश शर्मा के द्वारा बासमती चावल के बारे में बताया गया। संयुक्त कृषि निदेशक, अलीगढ मण्डल राकेश बाबू एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक, के0वी0के कलाई डा0 के0डी दीक्षित द्वारा मिलेट्स (श्री अन्न) एवं रबी की विभिन्न फसलों के बारे में कृषकों को विस्तृत रूप से जानकारी दी। 

            उप कृषि निदेशक यशराज सिंह द्वारा कृषकों को जागरूक करते हुये राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (न्यूट्री सीरियल्स घटक) योजनान्तर्गत मिलेट्स फसलों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही जनपद में संचालित योजनाओं के बारे में सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं की विस्तृत रूप से कृषकों को जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्राविधिक सहायक मृदा सर्वेक्षण अधिकरी कार्यालय रागिव अली द्वारा किया गया। इस अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा किसानों को सरसों की उन्नतशील बीज की मिनी किट का भी वितरण किया गया।

            कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) सतीश मलिक, सहायक कृषि विपरण अधिकरी, आगरा/अलीगढ़, डा0 दिनेश चन्द्रा, जिला अध्यक्ष भाकियू देवेन्द्र सिंह यादव, डा0 नेत्रपाल मलिक, केवीके छेरत, मुख्य शस्य वैज्ञानिक छेरत डा0 आशीष कुमार श्रीवास्तव, वैज्ञानिक केवीके छेरत डा0 अतहर वारसी, एलडीएम सुरेश राम, जिला कृषि रक्षा अधिकारी डा0 अमित जायसवाल, भूमि संरक्षण अधिकारी डा0 दिव्या मौर्या, उप सम्भागीय कृषि अधिकारी कोल संतोष कुमार प्रभाकर, पूर्व एसएमएस  अविनाश पारासर समेत लगभग 700 क्षेत्रीय कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के अन्त में उप निदेशक कृषि यशराज सिंह द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कार्यक्रम का समापन किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ