Header Ads Widget

Responsive Advertisement

विश्व की प्रथम महिला शिक्षिका पर बनेगी फिल्म, राष्ट्रमाता सावित्री बाई " की शूटिंग जल्दी ही अलीगढ़ में


# राष्ट्रमाता सावित्री बाई टाइटल की सिने जगत से मिली स्वीकृति

# अभिनेत्री सोनम लांबा निभाएंगी सावित्री बाई का किरदार

अलीगढ मीडिया न्यूज़ ब्यूरो, अलीगढ़। सिनेमा जगत में नित नए आयाम स्थापित कर रहे अलीगढ़ (आलीवुड) में अब अंतर्राष्ट्रीय विषय पर एक और फीचर फिल्म का निर्माण होने जा रहा है।फिल्म विश्व और भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले पर आधारित होगी। स्थानीय होटल धीरज पैलेस स्थित सिटी क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में उक्त जानकारी देते हुए फिल्म प्रोड्यूसर भूपेंद्र सिंह और एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर डॉ पंकज धीरज ने बताया कि एक महान महिला के व्यक्तित्व और राष्ट्र सेवा के उपर केंद्रित इस फिल्म " राष्ट्रमाता सावित्री बाई " की शूटिंग जल्दी ही अलीगढ़ में शुरू की जा रही है। जिसमे मुंबई के कई विख्यात कलाकारों के साथ अलीगढ़ सहित यूपी के कलाकार भी किरदार निभा रहे हैं।


प्रेस वार्ता में बताया गया कि तीन जनवरी 1831 में महाराष्ट्र के सतारा स्थित नायगांव में जन्मी सावित्री बाई फुले ने केवल १७ वर्ष की उम्र में अध्यापिका और प्रधानाचार्य बनकर महिला शिक्षा के प्रति पूरे विश्व में अलख जगाई जिससे महिला शिक्षा में क्रांति आई और  आजादी की लड़ाई में बहुत लाभ मिला।

इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर की फिल्म में विख्यात अदाकारा सोनम लांबा को माता सावित्री बाई का अहम किरदार निभाने के लिए चुना गया है।सोनम लांबा ने इससे पहले कई टीवी सीरियल जैसे साथ निभाना साथिया,बालिका वधु , एक दूजे की परछाई , दिया और बाती हम , ससुराल सिमर का, जहां चांद रहता है... आदि सहित कई फिल्मों में काम किया है।वहीं ज्योतिबा फुले का किरदार एक्टर भूपेंद्र सिंह, सावित्री बाई के बचपन का किरदार यशश्वी राही, ज्योतिबा फुले के बचपन का किरदार सुसैन आदि निभायेंगे।

#ग्रामसभा की जमीन पर लगा SDM कोल का चेतावनी बोर्ड उखाड़कर फैंका, भूमाफियाओं की लेखपाल को धमकी !

प्रेसवार्ता में बताया गया कि फिल्म के निर्देशक श्याम चरण , गीतकार अवनीश राही ,लेखिका विमला सिंह, डीओपी प्रभात ओझा, आर्ट डायरेक्टर काजल धीरज आदि हैं। ज्ञात रहे कि आलीवुड (अलीगढ़) से इस फिल्म निर्माण से पूर्व उक्त फिल्म निर्माताओं द्वारा चार हिंदी फीचर फिल्मों देशी रेसलर ,मुंबई टू आगरा , जनम जनम का बंधन और मिशन ओवर सहित करीब चार दर्जन से अधिक डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्मों का निर्माण कर यहां का नाम रोशन किया जा चुका है।  


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ