Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी का भजपाईयों ने किया पुतला दहन


अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ भारतीय जनता पार्टी भाजपा महानगर अलीगढ़ द्वारा वार्ड नंबर 49 सेंटर पॉइंट अटल चौक पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ई. राजीव शर्मा जी के नेतृत्व में भाजपा महानगर कार्यकर्ता, पार्षद गण ,मोर्चा प्रकोष्ठ सिविल लाइन मंडल आदि के साथ मिलकर कांग्रेस नेतृत्व, कांग्रेस के शीर्ष नेता गड़ , कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला दहन किया गया| पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा जी ने कहा कि हमारे माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनगढ़ जी का मजाक उड़ाने ,मजाक बनाने पर भारतीय जनता पार्टी अलीगढ़ महानगर द्वारा कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व, कांग्रेस के शीर्ष नेताओं राहुल गांधी सोनिया गांधी का पुतला दहन कर विरोध में नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया|


भाजपा पार्षद दल मुख्य सचेतक पुष्पेन्द्र सिंह जादौन ने कहा कि रस्सी जल गई पर बल न गया,कांग्रेस व कांग्रेस के सहयोगी संगठन अपनी मर्यादा ही भूल गए है,,क्योंकि उन्होंने अपनी ही सरकार के प्रधान मंत्री को नहीं छोड़ा सरकार चली गई परंतु इन्हे अभी भी गुमान है। महामहिम उपराष्ट्रपति जगदीप धनगड जी का मजाक उड़ाने के विरोध में कांग्रेस का पुतला जलाया गया|

पुतला दहन के समय विजय विक्रम सिंह, नीतू राजपूत , शिवकांत , संदीप सिंह जादौन , जय चौधरी, पार्षद दीपक चौधरी, सूरज महौर; विनोद माहौर, संजय पंडित, कुलदीप पांडेय , अरविंद बघेल, हरीश सैनी , दिनेश गुप्ता , भूपेंद्र वार्ष्णेय, पंकज वर्मा, रणवीर बघेल , योगिता वार्ष्णेय , रीना राघव, सर्वेश बघेल, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे|


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ