Header Ads Widget

Responsive Advertisement

देखिये, जब कलेक्टर साहब की गाड़ी पहुंच गई BDO क़े दफ़्तर, तो फिर खैर में क्या हुआ?



डीएम ने विकास खण्ड एवं तहसील कार्यालय खैर का किया निरीक्षण

कर्मचारियों के सेवागत लाभ समय से उपलब्ध कराए जाएं: डीएम


अलीगढ़ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ : डीएम विशाख जी0 द्वारा विकास खंड कार्यालय खैर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एडीओ आईएसबी, एनआरएलएम पटल, प्रेरणा केंटीन, मीटिंग हाल का जायजा लिया। कार्यालय में उपलब्ध अभिलेखों के निरीक्षण किया जिसमे उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश हैं कि कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के साथ ही सभी भुगतान कर दिये जाएं।

बीडीओ ने ब्लॉक में तैनात स्टाफ एवं क्षेत्रीय जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक परिसर मे लघु सिंचाई का भवन क्रियाशील नहीं है, जिसको जिलाधिकारी ने निष्प्रयोज्य घोषित कराने संबधी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कस्तूरबा विद्यालय में कायाकल्प के तहत बुनियादी सुविधाएं एवं अन्य विकास कार्य कराए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने एनआरएलएम की समीक्षा के दौरान सीसीएल की प्रगति बढ़ाए जाने के निर्देश दिये।


...तहसील खैर का किया निरीक्षण :

जिलाधिकारी द्वारा तहसील खैर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले वरासत, उत्तराधिकार संबंधी प्रार्थना पत्र पेटिका को देख नियमित रूप से खोलने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने खतोनी कक्ष, जन सुविधा कक्ष, मतदाता पंजीकरण कक्ष, वरासत कक्ष, भू अभिलेख कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने शौचालय, बरामदे एवं तहसील परिसर मे उचित साफ सफाई के लिए एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देश दिये। 

-----

                                                           

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ