Header Ads Widget

Responsive Advertisement

दिल्ली जाते किसानों पर बर्बरतापूर्ण रवैया अख़्तियार, किसान मोर्चा ने किया विरोध


अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ/ख़ैर|विवार को संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा संयोजक विवेक श्री वशिष्ठ, सहसंयोजक जितेंद्र शर्मा एवं मोर्चे के सभी संगठनों मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन (स्वराज), भारतीय किसान यूनियन ( हिन्दुस्तान), भारतीय किसान यूनियन (अधिकार), बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन, राष्ट्रीय किसान यूनियन, भारतीय किसान यूनियन (सुनील) भारतीय किसान यूनियन (प्रधान) द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिल्ली अपनी मांगों को लेकर जाने पर उनके साथ बर्बरतापूर्ण रवैया अख़्तियार करने एवं और तानाशाही पूर्ण नीति अपनाए जाने पर उनकी आवाज जन -जन तक न पहुंच सकें पंजाब हरियाणा बार्डर पर मौजूद किसानों पर दुश्मन देश के आक्रमणकारियों भांति तरीके से किसानों, मजदूरों के सामने सेना, पुलिस खड़ा कर जबरिया बल प्रयोग कर दबाया जा रहा है|

  इस तानाशाही पूर्ण नीति के विरुद्ध संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा देश व्यापी विरोध मार्च जनपद अलीगढ़ के खेरेश्वर धाम से मंडलायुक्त अलीगढ़ कार्यालय तक निकलेगा। जिसमें संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा से जुड़े हुए सभी किसान संगठन, मजदूर संगठन, एवं सामाजिक संगठनों की मौजूदगी रहेंगी विरोध मार्च सुबह करीब 10 बजे से शुरू हो जाएगा। जों अन्नदाता किसान, मजदूरों के हित में विरोध मार्च में सम्मिलित होना चाहते है वह सुबह करीब 10 बजे खेरेश्वर धाम अलीगढ़ पहुंचे गांव गांव से किसानों को पहुंचने हेतु मोर्चा अपील करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ