एक दिवसीय भूख हड़ताल कर बेरोजगारी,महंगाई,भ्रष्टाचार का किया विरोध

 गजेंद्र कुमार, रिपोर्टर
0

गजेंद्र कुमार, अलीगढ| जनपद में समाजवादी पार्टी एवं समाजवादी मजदूर संगठन ने जिला अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए एक दिवसीय भूख हड़ताल की| उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संविधान में दिए गए आरक्षण का विरोध किया। 


भाजपा सरकार भारत के संविधान को खत्म करने पर उतारू 

समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम बारसी ने एक दिन की भूख हड़ताल की उन्होंने कहा केवल अलीगढ़ ही नहीं प्रदेश के हर जिले में आज भूख हड़ताल हो रही है। और यह भ्रष्टाचार बेरोजगारी महंगाई और सरकारी संस्थाओं के निगमीकरण व निजीकरण करके डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संविधान में दिए गए आरक्षण को खत्म करने की साजिश में कर रहे हैं, और आगे इसका असर ऊंचे स्तर पर दिखेगा। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भारत के संविधान को खत्म करने पर उतारू है। देश के गरीब किसानों का सरकार एक रुपया नहीं माफ कर रही, वहीं वित्त विभाग की रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार ने देश के बड़े उद्योगपतियों का 15 लाख करोड़ रूपया माफ कर दिया। यह रुपया आम जनता का था, और भाजपा सरकार का नहीं। वहीं उनकी पार्टी से निकल रहे लोगों के सवाल पर उन्होंने कहा जो भी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ है , वह मेरे साथ है। बाकी जो जा रहे हैं, वह भारतीय जनता पार्टी के ही लोग थे      


वहीं मजदूर संगठन के नेता बाबू सिंह धनरथ ने कहा कि वर्तमान समय में भाजपा के लोग किसान,गरीब,मजदूर का शोषण कर रहे हैं।जिससे किसानों पर अब 2 लाख तक के कर्ज हो गए है, सरकार इस बारे में कुछ नहीं सोच रही है। लेकिन जब हमारे अखिलेश यादव प्रधानमंत्री बनेंगे तो किसानों को अधिक से अधिक लाभ देंगे,और साथ में सभी किसानों का कर्ज भी माफ करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)