Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अलीगढ महोत्सव 2023 क़े समापन की हुईं घोषणा, प्रदर्शनी में बेहतरीन सहयोग क़े लिए इन्हें मिला सम्मान..

 


एडीएम सिटी ने अलीगढ़ की ऐतिहासिक नुमाइश के समापन समारोह में उत्कृष्ठ कलाओं, कारीगरों एवं कार्मिकों को किया सम्मानित

अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ़ 01 मार्च 2024 (सू0वि0) : अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट एवं प्रदर्श कार्यकारणी सदस्यों द्वारा कृष्णांजलि नाट्यशाला में आयोजित राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के समापन समारोह का मॉ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। समारोह में संगीता डांस एकेडमी की बालिकाओं ने गणेश वंदना, मेरी चौखट पर चलकर आज श्री राम आए हैं.... एवं नन्ही सी बालिका मायरा ने गुलाबी शरारा की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति देकर आंगतुकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। 

समापन समारोह को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट ने ताला, तालीम, तहजीब और तरक्की के शहर अलीगढ़ की नुमाइश में एकता और एकजुटता की मिसाल पेश करने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने निवर्तमान जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह के उचित मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए वर्तमान जिलाधिकारी का भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कार्यकारिणी के नुमाइश के प्रति लगाव की सराहना करते हुए कहा कि सदस्यों का पूरा सहयोग मिला। अलीगढ़ की नुमाइश सभी के लिए है। साल भर सभी को इसका इंतजार रहता है, यह प्रदेश के बड़े आयोजनों में से एक है। नुमाइश में कृष्णांजलि, कोहिनूर एवं मुक्ताकाश मंच पर महीने भर स्वस्थ मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित कराने एवं नुमाइश को सजाने में दिए गए सहयोग के लिए उन्होंने नागरिक सुरक्षा, एसपीओ, पुलिस का भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जो दुकानदार हैं वह हमारे वास्तविक अतिथि हैं, वही इस नुमाइश को सजाते संवारते हैं। इसके साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों, मीडिया स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों को भी धन्यवाद दिया। 

समारोह में कार्यकारणी सदस्य पंकज धीरज ने भारत भूषण, नीरज जी एवं रविन्द्र जैन का स्मरण करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन एवं जनपदवासियों के अभूतपूर्व सहयोग से अलीगढ़ महोत्सव का सफल आयोजन संपन्न हुआ। गया प्रसाद गिर्राज जी ने कहा कि अलीगढ़ का नाम, यहां की उपलब्धियां पूरे देश व दुनियां में प्रसिद्ध हैं। अलीगढ़ गंगा-जमुनी तहजीब, ताला, तालीम और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए जाना जाता है। राम सिंह जी ने पद्मश्री कवि नीरज के बारे में प्रकाश डालते हुए कविता पाठ किया। अनिल वर्मा ने गीतकार मुकेश को समर्पित करते हुए गीत गया। 

इससे पूर्व मुख्य प्रदर्शनी सहायक अर्पित शर्मा, रचित वशिष्ठ, विजेन्द्र सिंह, सुधीर कुमार, राजेश कुमार द्वारा एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एडीआई संदीप कुमार एवं कार्यकारिणी सदस्य डा0 राकेश सक्सेना, सरदार दलजीत सिंह, विष्णु कुमार बंटी, पंकज धीरज, मुबीन खान, अहमद सईद सिद््दीकी, गया प्रसाद गिर्राज, अशोक सक्सेना का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन ईडीएम मनोज राजपूत द्वारा किया गया।


इनको मिला सम्मान :

हरिद्वार चाट वाले, कश्मीरी कॉटेज इंडस्ट्रीज, श्रीराम शॉल, बॉम्बे किचन, बृजवासी स्पोर्ट्स,, हाशमी सुरमा काजल, दीपक फास्ट फूड, सर्वोत्तम झूला मौ0 इस्लाम, सचिन सागर मिल्क एण्ड फूड्स, गोकुलेश ट्रेडर्स (महेश अग्रवाल), खन्ना सुपर सोफ्टी, बंजारन गिरधारी लाल, नानखताई लाला संतराम मेरठ वाले, सुभाष चन्द्र खजला वाले, जलेबी मातू राम हरियाणा, चोटी वाला चाट भण्डार, पिज्जा रवनीत सिंह राजन, क्राकरी मौ0 मुमत्याज, सजावट अग्रवाल सुपर सोफ्टी, कालीन मो0 अजमल, सईद अली, काष्ठ कला मुर्सलीन सहारनपुर वाले, सिविल डिफेंस से प्रभारी निरीक्षक चन्द्रपाल सिंह, उप प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, सैक्टर वार्डन, कल्पना, पूनम, विनीत कुमार, रवेन्द्र सिंह, रामेश्वर, चन्द्र शेखर शर्मा, दीपक वार्ष्णेय, गोविन्द सिंह, पवन कुमार के साथ ही प्रदर्शनी में स्थित थाने व चौकी में कार्यरत पुलिस अधिकारियों व कार्मिकों, रेडियो निरीक्षक, एलआईयू टीम, एसपीओ टीम, नगर निगम टीम, फोटो एवं वीडियोग्राफी के लिए शिमला फोटो स्टूडियो से श्याम सुन्दर शर्मा व विकास भारद्वाज को एडीएम सिटी एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। 

------

                                                  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ