Header Ads Widget

Responsive Advertisement

नवसवत्सर 2081 के आगमन पर 19 वें कष्टरोग निवारण महामृत्युंजय यज्ञ का हुआ आयोजन

 


अलीगढ़ मीडिया, गजेंद्र कुमार- जनपद महानगर के सुरेंद्रनगर मे स्थित राजराजेश्वरी दुर्गा भवन मंदिर जानकी नगर मे हिंदू नववर्ष के आगमन से पूर्व 19 वें कष्ट रोग निवारण महामृत्युंजय यज्ञ पितृ शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमे महंत इश्वरदयाल ने सभी भक्तो को यज्ञ मे आहुति देने का लाभ बताया और माता रानी से समाज मे शांति और भाईचारा बना रहे ऐसी प्रार्थना की।महामृत्युंजय यज्ञ के बाद आरती व विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।भंडारे मे सैकडो भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया।    


इस अवसर पर अशोक आचार्य,लव शर्मा, कुश शर्मा, कन्हैयालाल गुप्ता,गिरीश गुप्ता,सीमा देवी, सरोज देवी,विजय राजपूत समेत सैकडो की संख्या मे भक्त जन व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ