Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मानव कल्याण एक संकल्प संस्था की नवीन कार्यकारणी हुई गठित

 


अलीगढ़ मीडिया,गजेंद्र कुमार-मानव कल्याण एक संकल्प संस्था,अलीगढ का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि शहर विधायका मुक्ता संजीव राजा,महापौर प्रशांत सिंघल व भाजपा महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन व गणेश वंदना के साथ शुरू किया गया। जिसमें संस्था के अमित कुमार पीतल अध्यक्ष व महामंत्री आशीष बजाज बनें। 


जनपद में आज सेंटर प्वाइंट स्थित गणपत रेस्टोरेंट में मानव कल्याण एक संकल्प संस्था के मुख्य संरक्षक डॉ विभव वार्ष्णेय की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता का आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता में विभव वार्ष्णेय ने बताया की बुधवार को मानव कल्याण एक संकल्प संस्था की नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष अमित कुमार,महामंत्री आशीष बजाज, कोषाध्यक्ष शिवेश वार्ष्णेय,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवदास रत्नेश चंद्र जेरो के पद पर नियुक्त किया गया ।


समारोह में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा मुख्य संरक्षक डॉ विभव वार्ष्णेय और प्रबंधक धर्मेंद्र रौनक जी द्वारा की गई। वहीं मातृशक्ति प्रकोष्ठ में मुख्य संरक्षिका श्रीमती गिनिशा वार्ष्णेय ने प्रबंधिका हिमांशी वार्ष्णेय,अध्यक्ष रेनू मित्तल,महामंत्री हेमलता वार्ष्णेय,कोषाध्यक्ष इति वार्ष्णेय के पद पर नियुक्त किया गया।इस दौरान सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी को मुख्य अतिथियों द्वारा माला,पटका व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया व उज्जवल भविष्य की कामना की गई।नवीनतम कार्यकारिणी में उपप्रबंधक  चितरंजन वार्ष्णेय और हेमंत बंटी जी, उपाध्यक्ष राजा गौरव सहपऊ,कॉर्डिनेटर सौरभ अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री दीपांशु वार्ष्णेय, सह कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय,संगठन मंत्री अमित अरोरा,मीडिया प्रभारी अनुज कुमार अन्नू और ललित वार्ष्णेय, समन्वय मंत्री राम वार्ष्णेय,और मंत्री पद पर श्री संजय वार्ष्णेय एवं विजय विक्रम जी को नियुक्त किया गया।संस्था के मातृशक्ति प्रकोष्ठ में उप प्रबंधिका पद पर श्रीमती रुचि  वार्ष्णेय,उपाध्यक्ष सोनी वार्ष्णेय एवं ममता वार्ष्णेय,सह कोषाध्यक्ष संजना गुप्ता,संयुक्त महामंत्री वीना सिंह एवं दिव्या वार्ष्णेय, सवनमय मंत्री ज्योति पम्मी जी,संगठन मंत्री रचना वार्ष्णेय - शेफाली गुप्ता एवं रीना वार्ष्णेय,सांस्कृतिक मंत्री ज्योतिका वार्ष्णेय-बिंदु गुप्ता-मोहिनी नर्गवानी -मोहिनी वर्मा एवं तनुज गुप्ता, मंत्री पद पर सपना वार्ष्णेय, नूतन वार्ष्णेय ,भारती वार्ष्णेय, एकता वार्ष्णेय, संध्या वार्ष्णेय ,दुर्गेश गुप्ता एवं गार्गी शर्मा,  सीमा वर्मा को कार्यकारिणी सदस्य का पद दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ