Header Ads Widget

Responsive Advertisement

#election: UP की 14 लोकसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 55.80% मतदान, सबसे अधिक बाराबंकी में पड़े वोट



अलीगढ मीडिया डॉट कॉम, अलीगढ| उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों के साथ ही पूर्वी विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव भी आज है। पांचवें चरण में केंद्र सरकार के पांच मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण की 14 लोकसभा सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी हैं। जहां कुल 2.71 करोड़ मतदाता 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 13 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। वोटिंग की प्रक्रिया अपने तय समय सुबह सात बजे शुरू हो गई। जोकि शाम छह बजे तक जारी रहेगी। मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद,


कैसरगंज व गोंडा में वोट डाले जा रहे हैं।

यह 14 लोकसभा सीटें 21 जिलों में आती हैं। इस चरण में कुल 2,71,36,363 मतदाता हैं, जिनमें 1,44,05,097 पुरुष, 1,27,30,186 महिला व 1,080 थर्ड जेंडर हैं। मतदाताओं की संख्या की दृष्टि से सबसे बड़ी लोकसभा मोहनलालगंज है जहां 21,87,232 मतदाता हैं। सबसे कम 17,47,425 मतदाता बांदा में हैं। सबसे अधिक 15 प्रत्याशी फतेहपुर में व सबसे कम चार प्रत्याशी कैसरगंज में लड़ रहे हैं।



लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 66.14%, दूसरे चरण में 66.71% और तीसरे चरण में 65.68% वोटिंग दर्ज की गई। 2019 के मुकाबले तीन चरणों में इस बार कम वोटिंग हुई थी। हालांकि, चौथे दौर में 96 सीटों पर 69.16 मतदान हुआ जबकि 2019 में इन सीटों पर 69.12% वोटिंग हुई थी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ