44 किमी लंबा रामघाट कल्याण मार्ग 553 करोड़ से होगा फोरलेन,पुल भी होंगे चौड़े।

 गजेंद्र कुमार, रिपोर्टर
0


अलीगढ़ मीडिया ब्यूरो-अलीगढ़ के बहुचर्चित रामघाट कल्याण मार्ग के चौड़ीकरण के प्रस्ताव को नई वित्तीय वर्ष योजना में एक बार फिर से  शामिल किया गया है। इस प्रस्ताव में मार्ग को फोरलेन होने में करीब 553 करोड रुपए खर्च होंगे। जिसके लिए डीपीआर फाइल को  पुनः संशोधित शासन के समक्ष भेजा गया है।

•जरगवां आबादी क्षेत्र को छोड़कर 3.2 किलोमीटर का बनेगा बाईपास

• 44 किलोमीटर लंबे मार्ग को फोरलेन करने में खर्च होंगे 553 करोड़

• डीपीआर फाइल को संशोधित कर पुनः शासन के समक्ष भेजा प्रस्ताव 

•फोरलेन होने के साथ मार्ग के बीच में डेढ़ मीटर का होगा डिवाइडर 

• रामघाट तक सभी पुलों को किया जाएगा 18 मीटर चौड़ा



जनपद के क्वार्सी थाने से शुरू होकर 44 किलोमीटर लंबे  रामघाट कल्याण मार्ग की फोरलेन होने की आस बढ़ी है।यह मार्ग बुलंदशहर की सीमा को जोड़ने के साथ बदायूं,संभल, मुरादाबाद,रामपुर,काशीपुर (उत्तराखंड) आदि के वहां इसी मार्ग से गुजरते हैं। मार्ग पर  वाहनों की बढ़ती संख्या व बढ़ते लोड के कारण लंबे समय से मार्ग को चौड़ीकरण की मांग उठती आ रही है। इस मार्ग को फोरलेन बनाने हेतु प्रमुखता से नई वित्तीय वर्ष योजनाओं में शामिल किया गया है आपको बताने पिछले वर्ष भी रामघाट कल्याण मार्ग को वित्तीय वर्ष योजनाओं में शामिल किया गया था । लेकिन शासन द्वारा डीपीआर फाइल में खामियां निकालकर वापस भेज दिया गया। इसके बाद विभाग द्वारा डीपीआर फाइल में संशोधन करने के बाद पुनः शासन के समक्ष रखा गया है। अगर अबकी बार इस प्रस्ताव पर शासन की मोहर लगती है, तो  मार्ग को फोरलेन बनाने का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। इस मार्ग पर रामघाट तक अनेक पुल भी है, उनको भी 18 मीटर चौड़ा किया जाएगा। वहीं जरागवां के आबादी क्षेत्र को छोड़कर 3.2 किलोमीटर का बाईपास बनाकर बुलंदशहर मार्ग से जोड़ा जाएगा इससे नरोरा की ओर जाम से बचकर वहां बाहर से ही निकाल पाएंगे। 


वहीं पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता रविंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की रामघाट कल्याण मार्ग के चौड़ीकरण को प्रमुखता से नई कार्य योजना में शामिल किया गया है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है,  बजट मिलने पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)