हरदुआगंज में भाजपा ने की सदस्यता अभियान पर कार्यशाला

Aligarh Media Desk

अलीगढ मीडिया डिजिटल, हरदुआगंज |भाजपा सदस्यता अभियान की कार्यशाला मंगलवार को सम्पन्न हुई. भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान की कार्यशाला हरदुआगंज में रामघाट रोड पर एक गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई,  जिला मंत्री और सदस्यता अभियान के सह जिला संयोजक राकेश सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान भारतीय जनता पार्टी के लिए सदस्यता पर्व है,कार्यकर्ताओ को हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया| 

अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष मनोज भारद्वाज ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अभियान को सफल बनाने का आव्हान किया सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक और मंडल महामंत्री देवेंद्र सिंह लोधी ने सभी का परिचय कराया संचालन सह संयोजक नरेश शर्मा ने किया जिला सह कोषाध्यक्ष सुशील गुप्ता, मंडल प्रभारी संजय चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष चौधरी रमेशपाल सिंह, मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सुनीता अग्निहोत्री, मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह वर्मा, राजेंद्र शर्मा, राजबीर सिंह वर्मा, सुभम वर्मा, मोहन सिंह, शिवकुमार गौड़ मोहन गर्ग, बिन्नामि सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, प्रेमशंकर कुशवाह, शैलेश कुशवाह, कप्तान सिंह, कुबेर सिंह, भूदेव सिंह, मनोज राजपूत, भोलंबर सिंह, संजय सिंह वर्मा, पलाश मित्तल, अभिषेक राघव, यशवीर चौहान, मनोज शर्मा, विशाल शर्मा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें|