डीएम तहसील खैर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 03 अगस्त को करेंगे जनसुनवाई

Chanchal Varma

अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ|  जनता की समस्याओं, शिकायतों को शासन की मंशानुसार एक ही स्थान पर त्वरित गति से निस्तारण करने के उद््देश्य से जनपद की सभी पांच तहसीलों में 03 अगस्त शनिवार को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के रोस्टर में आंशिक संशोधन किया गया है, जिसके अनुसार 03 अगस्त को जिलाधिकारी विशाख जी0 तहसील खैर में, एडीएम वित्त मीनू राणा तहसील इगलास में एवं अन्य तहसीलों में उप जिलाधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं को सुनेंगे। समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण तहसील खैर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में स्वयं प्रतिभाग करेंगे।                                             (...प्रतीकात्मक_छायाचित्र)