गजेंद्र कुमार,अलीगढ़ मीडिया डिजिटल- अलीगढ़ के मंदिर परिसर में मांस का टुकड़ा मिलने से हड़कंप मच गया, मंदिर के महंत ने इलाका पुलिस को सूचना देते हुए मामले की जांच का आग्रह किया है। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मांस का टुकड़ा देख कुछ लोगों का मानना है, कि यह कार्य अशांति फैलाने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों के लोगों का भी हो सकता है।
जनपद अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के पिलखना कस्बे में स्थित श्री जानकी बल्लभ जी महाराज मंदिर में सोमवार की सुबह मांस का टुकड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए, इतना ही नहीं हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश का माहौल है। फिलहाल मंदिर के महंत के तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है मांस के टुकड़े की जांच कराकर पुलिस द्वारा उसे दफना दिया गया।
मंदिर के पुजारी कमल शर्मा ने बताया कि करीब सुबह 6:00 बजे के बाद की यह घटना है। बच्चों के बुलाने पर मैंने देखा कि एक मांस का लोथड़ा सा पडा हुआ है। यह मांस का टुकड़ा मंदिर परिसर में फेंका गया है। लेकिन ऐसा भी माना जा रहा है, कि पास में कूड़ेदान होने की वजह से कुत्ते भी उसको यहां ला सकते हैं। फिलहाल पुलिस को तहरीर दे दी गई है। जल्द ही पुलिस द्वारा घटना का खुलासा किया जाएगा।