अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, अलीगढ़|सड़क सुरक्षा को लेकर शनिवार को यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात प्रभारी कमलेश कुमार ने टीम के साथ जनपद न्यायालय के मुख्य गेट जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्हें हमेशा यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही लोगों में जागरूकता संबंधी पंपलेट भी बांटे गए।
सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात जागरूकता अभियान अभियान अलीगढ़ ट्रैफिक पुलिस और सोच संस्था के सहयोग से ये अभियान शुरू किया गया है जो 2 दिन तक अलीगढ़ में चलाया जाएगा यातायात प्रभारी कमलेश कुमार ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और उन्हें नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
सोच संस्था की तरफ से सरताज आलम और हारून हफीज़ ने बताया कि यह अभियान अलीगढ़ निम्न चौराहों पर होगा जैसे सेंटर पॉइंट चौराहा , क्वार्सी चौराहा, कचहरी चौराहा एवं अन्य चौराहों पर किया जाएगा जिसमें सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की जागरुकता दी जाएगी।