‘‘महाकुम्भ प्रयागराज-2025’’ का लोगो जारी, अधिकारियों क अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के दिए निर्देश

Aligarh Media Desk


अलीगढ़ मीडिया डिजटल, अलीगढ| जिलाधिकारी विशाख जी0 ने जिले के अधिकारियों को सूचित किया है कि प्रयागराज में ‘‘महाकुम्भ प्रयागराज-2025’’ का आयोजन 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक संपन्न होने जा रहा है। ‘‘महाकुम्भ प्रयागराज-2025’’ अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का आयोजन है, जिसके लिए महाकुम्भ-2025 का आधिकारिक लोगो जारी हो चुका है।


      डीएम ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ‘‘महाकुम्भ प्रयागराज-2025’’ के ‘लोगो’ का प्रयोग समस्त सरकारी वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफार्म, सरकारी कार्यक्रमों, व्यावसायिक एवं सरकारी विज्ञापनों, प्रदेश सरकार की विकास एवं अन्य योजनाओं, सरकारी पत्राचार एवं स्टेशनरी में अनिवार्य रूप से कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।