भ्रष्टाचार के खिलाफ CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी कार्रवाई
अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, लखनऊ| एक उद्योगपति से अभिषेक प्रकाश ने पांच प्रतिशत कमीशन मांगा था। IAS अधिकारी ने घूस के लिए अपने बाबू को लगा रखा था। अभिषेक प्रकाश के बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाबू ने कबूला है कि घूस मांगने के किए अभिषेक ने कहा था। फिलहाल सीनियर आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को सस्पेंड कर दिया गया है, भ्रष्टाचार पर सीएम योगी ने 2006 बैच के आईएएस सचिव औद्योगिक विकास विभाग व इन्वेस्ट यूपी के CEO अभिषेक प्रकाश पर यह बड़ी कार्रवाई की है|
अभिषेक एक बेहद विवादित आईएएस अधिकारी रहें हैं जो भ्रष्ट प्रैक्टिस के लिए जाने जाते हैं। लखनऊ के जिलाधिकारी रहते अभिषेक प्रकाश ने बड़ा जमीन घोटाला भी किया था। उसकी भी रिपोर्ट सरकार के पास है। ये कार्रवाई उद्योग लगाने के बदले घूस मांगने के मामले में हुई है। CM Yogi आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ डायरेक्ट एक्शन शुरू कर दिया है। जिसके बाद भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। कमीशनखोर "कोमा" में चले गए हैं। उनके करीबी निकांत जैन को STF ने गिरफ्तार कर लिया है। अभिषेक ने अलीगढ़ जनपद में तैनाती के दौरान भी कई बड़े बड़े कांड किये| उन्होंने तत्कालीन तैनाती के समय शहर के बड़े बड़े व्यापारियों के साथ एक बड़े होटल मेलरोज इन में मीटिंग की, मीटिंग के बाद अगली सुबह उस होटल पर बुलडोजर चलबा दिया| बुलडोजर ने होटल का कुछ हिस्सा अवैध बताते हुये तोड़ दिया, जिसके बाद शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया था| नामी होटल पर रातों-रात कार्रवाई होने से अलीगढ़ के व्यापारियों और उधमी सहम गये, जिसके बाद अभिषेक के जमकर घूस बसूली की थी|
अभिषेक ने उद्योगपति से पांच प्रतिशत कमीशन के लिए फाइल रोक रखी थी। उद्योगपति के सोलर प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए रोक रखा था और कमीशन के लिए दबाव बना रहे थे। अभिषेक प्रकाश फिलहाल किसी के संपर्क में नहीं है। वो अंडरग्राउंड हो गए हैं।