अलीगढ़ मीडिया डिजिटल, सहारनपुर| बीजेपी नेता योगेश रोहिला की पत्नी नेहा सुबह से घर में यह भजन गुनगुना रही थी|योगेश को शक था कि नेहा के श्याम नाम के युवक से अवैध संबध है| उसने नेहा को टोका, पत्नी से बहस हुई और योगेश ने नेहा को गोली मार दी|
पत्नी को गोली मारने के बाद दोनो मासूम बेटों (6,5 साल) और बेटी श्रद्धा (11 साल) की कनपटी पर पिस्तौल चलाकर योगेश ने उन्हें भी मार डाला. गोली मारने के बाद योगेश ने तीनों बच्चों को छत से नीचे फैंक दिया. तीनों बच्चों की मौके पर तड़फकर मौत हो गयी. पत्नी अस्पताल में गंभीर है|जिला भाजपा में योगेश रोहिला जिला कार्यसमिति सदस्य है|
सहारनपुर के गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा में पत्नी और दो मासूम बेटों और एक बेटी पर गोली चलाते समय हत्यारोपी भाजपा नेता योगेश रोहिला का दिल जरा भी नहीं पसीजा। उसके हाथ जरा भी नहीं कांपे। उसने अपने ही हाथों अपना खुशियों भरा संसार उजाड़ दिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में योगेश बोला कि पत्नी ही मर जाती तो तीन बच्चों का क्या करता। पत्नी पर गोली चलाने और तीन बच्चों की हत्या करने का जरा भी पछतावा नहीं है। आरोपी बोला कि पत्नी के गलत संबंधों को लेकर वह मानसिक तनाव में था।
पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई, जहां पर आरोपी से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक अधिकारियों के समक्ष पूछताछ में योगेश बोला कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध थे, जिसकों लेकर वह मानसिक तनाव में चल रहा था। पत्नी को कई बार समझाया था, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही थी। इसको लेकर आए दिन परिवार में झगड़ा होता था। पुलिस ने पूछा कि पत्नी को मारना था तो बच्चों पर गोली क्यों चलाई। इस पर जवाब दिया कि जब पत्नी मर जाती तो बच्चों को क्या करता। आरोपी को जघन्य वारदात को अंजाम देने का जरा भी पछतावा नहीं है। तीन बच्चों की हत्या करते उसका दिल नहीं पसीजा।
खुशियों भरे संसार में खून के छीटें, कांपे नहीं योगेश के हाथ
क्या कोई ऐसा भी करता है। पिता तो परिवार का वट वृक्ष होता अपने परिवार का लालन-पालन करता है। बच्चों के लिए वह अ जीवन होम कर देता है। लेकिन गंगोह में शक ने पूरे परिवार को खत्म कर दिया। भाजपा नेता पर ऐसा खूनी जुनून सवार हुआ ऐप पर उसने अपने तीन मासूमों के सिर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर जान ले ली। पत्नी की भी हालत गंभीर है। दांपत्य जीवन में आ रही यह दरार सोचने पर मजबूर करती है।